फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   new plot, student, suicide

Jammu News: न्यू प्लॉट में किराये के कमरे में छात्रा ने लगाया फंदा, परिवार गया था बाहर

विज्ञापन
new plot, student, suicide
जम्मू। न्यू प्लॉट में किराये के कमरे में छात्रा का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला है। घटना का पता मंगलवार शाम छह बजे चला, जब छात्रा ने माता-पिता की कॉल का जवाब नहीं दिया। उन्होंने मकान मालिक को फोन कर हालचाल जानने के लिए भेजा। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की है।
विज्ञापन

मृतक की पहचान सुहानी राजपूत (22) पुत्री केवल सिंह निवासी कृष्णापुर (मनवाल, उधमपुर) हुई है। वह जीजीएम साइंस कॉलेज में पढ़ाई कर रही थी और माता-पिता के साथ रहती थी। रिहाड़ी पुलिस के अनुसार लोगों से सूचना मिली कि एक लड़की का शव फंदे से लटका है। उसके माता-पिता किसी काम से बाहर गए थे।
विज्ञापन

परिवार ने कुछ समय पहले ही पक्का तालाब न्यू प्लॉट में किराये पर कमरा लिया था। घटना की जानकारी मिलने पर डीएसपी बिक्रम बाहु और रिहाड़ी पुलिस चौकी की टीम पहुंची। फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) की टीम ने भी आवश्यक साक्ष्य जुटाए। बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी जम्मू भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारण साफ होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
सतवारी में फ्लाईओवर के नीचा मिला व्यक्ति का शव
जम्मू। सतवारी में फ्लाईओवर के नीचे व्यक्ति का शव मिला है। उसकी पहचान पश्चिम बंगाल निवासी राजेश मलिक के रूप में हुई है। मंगलवार दोपहर 12 बजे गंग्याल पुलिस को सूचना मिली थी फ्लाईओवर के नीचे व्यक्ति अचेत अवस्था में पड़ा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने व्यक्ति को जीएमसी पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया। गंग्याल पुलिस के अनुसार व्यक्ति के परिवार से संपर्क किया जा रहा है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed