फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   New Panchayat Ghar in Jammu

Jammu News: प्रदेश में बनेंगे 640 नए पंचायत घर

विज्ञापन
New Panchayat Ghar in Jammu
जम्मू। प्रदेश में 640 नए पंचायत घर बनेंगे। इन्हें विभिन्न पंचायतों में बनाया जाएगा। अब तक 330 पंचायतों में पंचायत घरों का निर्माण हो चुका है। यही नहीं, पहले चरण में 427 ग्राम पंचायतों को फाइबर केबल नेटवर्क से जोड़ा जा चुका है।
विज्ञापन

प्रदेश में 4291 ग्राम पंचायतें हैं। पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत करने व पंचायतों को सुविधाओं से जोड़ने के लिए इनके ढांचे को लगातार उन्नत किया जा रहा है। विभाग अब जो नए पंचायत घर बना रहा है उन्हें बनने के साथ ही कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) और फाइबर केबल नेटवर्क से जोड़ा जा रहा है। हाल ही में प्रशासन ने 640 नए पंचायत घरों का निर्माण कराए जाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


पंचायतों को इंटरनेट सुविधा के लिए सीधे फाइबर केबल नेटवर्क से जोड़ने का काम चल रहा है। पंचायतों में सीएससी के जरिए जरूरी सुविधाएं जैसे आधार कार्ड, राशन कार्ड, पैनकार्ड, वोटर आईडी के आवेदन करने की सुविधा दी जा रही है। पंचायत घरों में बैठकें और सामाजिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन किए जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंचायती राज विभाग इस वित्तीय वर्ष में 640 नए पंचायत घरों का निर्माण का लक्ष्य लेकर चल रहा है। जम्मू जिले 305 ग्राम पंचायतें और 20 पंचायत समितियां कार्य कर रही हैं।

पंचायत विभाग के निदेशक शामलाल ने बताया कि पंचायत घरों के निर्माण का खाका तैयार कर लिया गया है। ग्राम पंचायतों को फाइबर केबल नेटवर्क के जरिए इंटरनेट से जोड़ा जाएगा ताकि आमजन यहां पर सीएससी के माध्यम से अपनी जरूरी सुविधाओं का लाभ ले सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed