{"_id":"583328974f1c1bb304b3a658","slug":"new-notification-by-rbi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"इस तरह आप भी बैंकों से निकलवा सकते हैं ढाई लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस तरह आप भी बैंकों से निकलवा सकते हैं ढाई लाख रुपये
ब्यूरो, अमर उजाला/उधमपुर
Updated Tue, 22 Nov 2016 09:47 PM IST
विज्ञापन
बैंकों में भीड़
- फोटो : File Photo
शादी के लिए ढाई लाख बैंक से निकलवाने के सरकार के फैसले से लोगों को कुछ हद तक राहत तो मिली, लेकिन बैंक से शादी के लिए पैसे निकलवाना इतना आसान नहीं है।
शादी के लिए पैसे निकालने के लिए उपभोक्ता को शादी का कार्ड और एक एफिडेविट जमा कराना होगा। शादी के लिए ढाई लाख रुपये निकालने की अधिसूचना अब बैंकों में पहुंच गई है।
सोमवार शाम या मंगलवार से लोग शादी समारोह के लिए पैसे निकलवा सकते हैं। लेकिन इसके लिए उपभोक्ता या तो अपनी शादी के लिए खुद पैसे निकाल सकता है या फिर उसके माता-पिता। पैसे निकालने के लिए शादी का कार्ड और एक एफिडेविट जमा कराना होगा।

Trending Videos
बैंकों में बुजुर्गों को प्राथमिकता
pnb bank
- फोटो : File Photo
बैंक के अधिकारी यह पूरी तरह से सुनिश्चित करने के बाद ही पैसे देने के लिए हामी भर सकते हैं। शादी समारोह की आड़ में कोई ऐसे ही पैसे निकलवाने में सफल न हो इसके लिए भी बैंक अधिकारियों की ओर से पूरी सतर्कता बरती जा रही है।
गौरतलब है कि पुराने नोट बंद करने के सरकार के फैसले के बाद बैंकों और एटीएम के बाहर लंबी-लंबी लाइन वाले ही कम हो गई हैं, लेकिन छोटे नोट नहीं मिलने और अधिकतर एटीएम पर पैसे खत्म हो जाने पर लोगों को अभी भी कुछ हद तक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
रविवार की छुट्टी के बाद सोमवार को फिर से खुले बैंकों में नोट बदलवाने एवं खातों में जमा कराने के लिए लोग सुबह से ही बैंकों में जमा होना शुरू हो गए थे। खासकर बुजुर्गों को विशेष प्राथमिकता दिए जाने को लेकर बैंकों की ओर से भी पूरा सहयोग देखने को मिल रहा था। बैंकों में कतार से बचने के लिए पैसा निकालने के लिए अधिकतर लोग एटीएम का रुख करते भी नजर आए।