फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   New ministers take oath before 27 April in Jammu and Kashmir

J&K: रियासत की सियासत गर्म, 27 अप्रैल से पहले शपथ ग्रहण करेंगे नए भाजपा मंत्री

Wed, 18 Apr 2018 11:30 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Wed, 18 Apr 2018 11:30 AM IST
विज्ञापन
 New ministers take oath before 27 April in Jammu and Kashmir
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सत शर्मा - फोटो : PTI

सरकार का दरबार कश्मीर में रवाना होने से पूर्व ही 27 अप्रैल तक भाजपा के दो नए मंत्रियों के अलावा अन्य मंत्रियों में फेरबदल की प्रक्रिया पूरी कर शपथ ग्रहण समारोह हो जाएगा।

विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार 19 अप्रैल को प्रदेशाध्यक्ष सत शर्मा सहित करीब चार नेताओं पर आधारित पैनल नई दिल्ली रवाना होगा और कठुआ कांड के बाद के हालात और सियासी परिदृश्य की जानकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और महासचिव राम माधव को देगा।
विज्ञापन


इसके अलावा दो नए मंत्रियों के नाम तय करने के अलावा संभावित मंत्रिमंडल में फेरबदल पर चर्चा होगी और शपथ ग्रहण के लिए मंत्रियों की सूची तय की जाएगी। इसके बाद 22 अप्रैल तक राष्ट्रीय महासचिव राम माधव जम्मू आएंगे और नए मंत्रियों की सूची पर आखिरी मुहर लगाएंगे और मुख्यमंत्री से मुलाकात कर उन्हें सूची सौंपी जाएंगी। राज्यपाल एनएन वोहरा से शपथ ग्रहण का समय लिया जाएगा और 27 अप्रैल से पहले पहले यह सब पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब हार्डलाइनर बनेंगे भाजपा के नए मंत्री 
भाजपा को मंत्रिमंडल में अपने कोटे के मंत्रियों में हार्डलाइन लोगों की कमी खटक रही है।  मंत्री चंद्र प्रकाश गंगा और लाल सिंह के इस्तीफे के बाद भाजपा कोटे से कम से कम दो या तीन नए मंत्रियों के मंत्रिमंडल में शामिल किया जाना है। कुछ पुराने मंत्रियों की जगह नए चेहरे को शामिल किया जा सकता है।

ये हार्डलाइनर व फायरब्रांड हो सकते हैं। कुछ मंत्रियों के खिलाफ शिकायतें आलाकमान के पास भी पहुंची है। फेरबदल में ऐसे मंत्रियों को निपटाया जा सकता है। इसी समीकरण के तहत सभी मंत्रियों के इस्तीफे ले लिए गए।  पीडीपी से कई मुद्दों पर मतभेद के बाबत भाजपा नेता राम माधव जल्द महबूबा से बात करेंगे।

महबूबा पर दबाव बनाने को भाजपा मंत्रियों का सामूहिक इस्तीफा

 New ministers take oath before 27 April in Jammu and Kashmir
सीएम महाबूबा मुफ्ती - फोटो : FILE PHOTO

सूत्र की मानें तो ये इस्तीफे मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती पर दबाव बनाने के लिए लिए गए हैं। महबूबा के दबाव में ही रसाना कांड के मामले में भाजपा के दो मंत्रियों चौधरी लाल सिंह और श्री प्रकाश गंगा को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देना पड़ा था। 

सूत्रों के अनुसार पार्टी मुख्यालय में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अविनाश राय खन्ना की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई आपात बैठक में भाजपा के मंत्रियों, विधायकों व पदाधिकारियों ने रसाना कांड के अलावा अन्य मुुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।

इसमें विभिन्न मुद्दों पर मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती की भाजपा पर दबाव बनाने की रणनीति पर कड़ी आपत्ति व्यक्त की गई और भाजपा के सभी मंत्रियों ने सामूहिक इस्तीफा प्रदेशाध्यक्ष सत शर्मा को सौंपा।

हालांकि नाम न छापने की तर्ज पर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने बताया कि मंत्रियों के सामूहिक इस्तीफा देने का असली कारण। 27 अप्रैल से पहले दो नए मंत्रियों सहित भाजपा के अन्य मंत्रियों के विभागों में फेरबदल या कुछ नए चेहरों को मंत्रिमंडल में शामिल करना है। 
 

राज्यपाल से मिली महबूबा

 New ministers take oath before 27 April in Jammu and Kashmir
Mehbooba Mufti - फोटो : File Photo

तेजी से बदलते घटनाक्रम के बीच मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने मंगलवार को राज भवन में राज्यपाल एनएन वोहरा से मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने राज्यपाल से तमाम अहम मसलों पर बात की जिसमें मौजूदा घटनाक्रम के अलावा रसाना काण्ड भी शामिल है।

 सूत्र कहते हैं कि राज्यपाल ने यह सुनिश्चित करने पर बल दिया कि रसाना मामले में रोजाना मुकदमे की सुनवाई होनी चाहिए। किसी भी परिस्थिति में कानून और व्यवस्था को बाधित करने की इजाजत नहीं दी जानी चाहिए।

राज्यपाल ने महबूबा मुफ्ती के साथ स्थानीय निकायों और पंचायतों के काफी समय से लंबित चुनावों से संबंधित के मुद्दों पर भी चर्चा की। साथ ही प्रशासनिक तंत्र में भ्रष्टाचार के खात्मे के लिए सख्त और पारदर्शी व्यवस्था लागू करने पर बल दिया।दिल्ली में हालिया बैठकों के बारे में जानकारी दी। राज्य में विकास कार्यों के बारे में भी बताया।

उप मुख्यमंत्री को उद्योग एवं वाणिज्य, वन विभाग का प्रभार
मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने उद्योग एवं वाणिज्य तथा वन एवं पर्यावरण विभाग का अतिरिक्त प्रभार उपमुख्यमंत्री डा. निर्मल कुुमार सिंह को सौंपा है। उपमुख्यमंत्री वर्तमान में बिजली और आवास एवं शहरी विकास विभाग के प्रभारी हैं।

ज्ञात हो कि रसाना मामले में आरोपियों के पक्ष में आयोजित रैली में शामिल होने के चलते उद्योग मंत्री रहे चंद्र प्रकाश गंगा तथा वन मंत्री चौधरी लाल सिंह का पार्टी ने इस्तीफा ले लिया था। सोमवार को राज्यपाल ने दोनों मंत्रियों के इस्तीफे मंजूर कर लिए थ्रे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed