फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   new memorandum submitted to the centre for extension of railway track

रेललाइन के विस्तार के लिए केंद्र को सौंपा नया ज्ञापन

Tue, 02 Sep 2014 04:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Tue, 02 Sep 2014 04:39 PM IST
विज्ञापन
new memorandum submitted to the centre for extension of railway track

रियासत में रेललाइन के विस्तार के लिए राज्य सरकार ने केंद्र को नए सिरे से ज्ञापन सौंपा है। नेकां-कांग्रेस की साझा सरकार ने राजोरी, पुंछ और कुपवाड़ा तक रेललाइन विस्तार की मांग ज्ञापन में की है।

विज्ञापन


विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा को जम्मू-कश्मीर में रेलवे नेटवर्क के प्रस्तावित विस्तार का श्रेय लेने से रोकने की दृष्टि के लिए यह कदम उठाया गया है।

सूत्रों के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रियासत में रेलवे नेटवर्क को बढ़ाने के पक्षधर हैं। इस स्थिति में राजोरी और पुंछ जिलों तक रेलवे का विस्तार करना केंद्र की प्राथमिकता है।
विज्ञापन


विधानसभा चुनाव से पूर्व इस प्रोजेक्ट से संबंधित केंद्र से कोई घोषणा न हो जाए, लिहाजा राज्य सरकार ने पहल कर दी है।

केंद्र सरकार को सौंपे गए ज्ञापन में राज्य सरकार की तरफ से बनिहाल, काजीगुंड और बारामुला में ट्रेन के सफल संचालन के बाद कश्मीर संभाग के अन्य इलाकों में भी रेलवे नेटवर्क विस्तार की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य प्रशासन का कहना है कि नार्दर्न रेवले कंस्ट्रक्शन आर्गनाइजेशन ने नई रेललाइनें बिछाने के लिए प्राथमिक सर्वे पूरा कर रेलवे बोर्ड को अपनी रिपोर्ट  भी सौंप दी है। राज्य सरकार ने हंदवाड़ा, करनाह, टंगधार और लोलाब आदि इलाकों को फिलहाल रेलवे से जोड़ने की मांग नहीं की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed