{"_id":"585a19604f1c1ba107e39184","slug":"new-laptop-for-mla-in-j-k","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर में विधायकों को बजट सत्र से पहले लैपटाप ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर में विधायकों को बजट सत्र से पहले लैपटाप
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Wed, 21 Dec 2016 11:26 AM IST
विज्ञापन
प्रश्नकाल खत्म होते ही खड़े हुए सभी विधायक
- फोटो : File Photo
विधायकों के लिए फिर खुशखबरी है। नई गाड़ी उपलब्ध कराने और तनख्वाह दोगुनी करने के बाद अब रियासती सरकार बजट सत्र शुरू होने से पहले अपने सभी विधायकों को लैपटाप उपलब्ध कराएगी।
विधायकों को लैपटाप उपलब्ध कराने के पीछे मकसद यह है कि वह अपने इलाके से जुड़ी सारी सूचनाएं इस पर रख सकें। सीडीएफ के कार्यों का ब्योरा भी उपलब्ध रहे। इसके साथ ही वे आनलाइन ही विधानसभा से जुड़ी सूचनाएं और रोजाना के बिजनेस की जानकारी हासिल कर सकें।
सूत्रों ने बताया कि सरकार ने लैपटाप खरीदारी की औपचारिकताएं पूरी कर ली हैं। सभी विधायकों को दो जनवरी को शुरू हो रहे बजट सत्र से पहले यह विधानसभा सचिवालय की ओर से मुहैया करा दी जाएगी। संसदीय कार्य मंत्री अब्दुल रहमान वीरी ने बताया कि विधानसभा के सदस्यों को सत्र के दौरान किसी प्रकार की असुविधा नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
उन्हें हर प्रकार की सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। इसके लिए अधिकारियों को हिदायत दे दी गई है। इसके साथ ही सुरक्षा व्यवस्था तथा अन्य सुविधाओं की भी निगरानी की जा रही है। विधानसभा अध्यक्ष कवींद्र गुप्ता और वीरी ने बजट सत्र की तैयारियों को अंतिम रूप देने की हिदायत दी है।