फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   New guidelines have been issued on weekly restrictions on those coming to Maa Vaishno Devi and Shivkhodi

राहत: मां वैष्णो देवी और शिवखोड़ी आने वालों पर पाबंदियां नहीं, पर कोविड टेस्ट जरूरी, जारी किए दिशा-निर्देश

Tue, 25 Jan 2022 12:50 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 25 Jan 2022 12:50 AM IST
विज्ञापन
New guidelines have been issued on weekly restrictions on those coming to Maa Vaishno Devi and Shivkhodi
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

डीसी चरणदीप सिंह ने शुक्रवार दोपहर दो बजे से सोमवार सुबह छह बजे तक लगाई जाने वाली साप्ताहिक पाबंदियों पर नए दिशानिर्देश जारी किए हैं। इसके तहत माता वैष्णो देवी के साथ ही जिले के दूसरे सबसे बड़े धार्मिक स्थान शिवखोड़ी धाम में आने वाले श्रद्धालुओं पर कोविड पाबंदियां नहीं होंगी। 

विज्ञापन


किसी भी क्षेत्र से आने वाले श्रद्धालु पाबंदियों के बीच अपनी यात्रा को जारी रख सकते हैं। अलबत्ता उनके लिए कोविड टेस्ट करवाना अनिवार्य किया गया है। पाबंदियों के दौरान जिले में जरूरी सामान की दुकानों को खोला जा सकेगा। 
विज्ञापन


आधार शिविर कटड़ा तथा रनसू में मौजूद ढाबा, टी-स्टॉल, होटल को सुबह छह से रात 11 बजे तक दुकानों को खोलने के निर्देश दिए हैं, ताकि यात्रियों को किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं होने पाए। जिले में रात्रि कर्फ्यू को रात नौ से सुबह छह बजे तक रोजाना जारी रखा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि बीते शुक्रवार को प्रशासन और स्थानीय दुकानदारों में तालमेल की कमी के कारण शुक्रवार को बाजार पूरी तरह से खुले रहे। शनिवार और रविवार दो दिनों के लिए बाजार बंद रहे। सोमवार को बाजार खुलने के बाद लोग खरीदारी के लिए पहुंचे। नए निर्देशों पर स्थानीय दुकानदारों को राहत मिली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed