{"_id":"58237c2c4f1c1bf47eb39e3b","slug":"new-goc-appointed-in-northern-command-of-indian-army","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर में सेना की उत्तरी कमान में पीएम ने की नए GOC की नियुक्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर में सेना की उत्तरी कमान में पीएम ने की नए GOC की नियुक्ति
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Thu, 10 Nov 2016 01:13 AM IST
विज्ञापन
नए जीओसी की नियुक्ति
- फोटो : PTI
लेफ्टिनेंट जनरल देवराज अनबू को रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण उत्तरी कमान का नया प्रमुख नियुक्त किया गया है। वह लेफ्टिनेंट जनरल डीएस हुड्डा की जगह लेंगे, जो इस महीने के अंत में सेवानिवृत्त हो रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली केंद्रीय नियुक्ति समिति ने जनरल ऑफिसर इन कमांडिंग इन चीफ (जीओसी-इन-सी) के पद के लिए अनबू के नाम को मंजूरी दी।
विज्ञापन
उनकी नियुक्ति एक दिसंबर से प्रभावी होगी। उधमपुर स्थित उत्तरी कमान रणनीतिक रूप से काफी महत्वपूर्ण है, जो श्रीनगर स्थित 15वीं कोर, जम्मू स्थित 16वीं कोर और लेह स्थित 14वीं कोर के कामकाज पर नजर रखती है। अनबू इससे पहले तेजपुर स्थित 4 कोर में कोर कमांडर थे और वह जम्मू कश्मीर में 2008-09 में ब्रिगेडियर के रूप में सेवा दे चुके हैं।
विज्ञापन