{"_id":"9366b5a8e393bc83ed37c1866c05c353","slug":"new-food-rate-list-issued-in-jammu-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानिए, जम्मू के ढाबों की नई रेट लिस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जानिए, जम्मू के ढाबों की नई रेट लिस्ट
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sun, 19 Apr 2015 11:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उपभोक्ता एवं जन वितरण विभाग जम्मू के निदेशक गंदर्भ सिंह चिब की अध्यक्षता में शनिवार को हुई प्राइज कंसल्टेटिव कमेटी की बैठक में मीट, चिकन के अलावा अंडों और ढाबे पर शाकाहारी और मांसाहारी व्यंजनों के दाम निर्धारित कर दिए।
विज्ञापन
मटन (बिना ओजरी) का दाम 310 रुपये प्रति किलो निर्धारित किया गया है। चिकन का दाम 105 रुपये प्रति किलो, दर्जन अंडों का दाम 40 रुपये निर्धारित किया गया है। नगर निगम जम्मू के क्षेत्राधिकार के अंतर्गत आने वाले इलाकों में शाकाहारी व्यंजनों का दाम भी निर्धारित हुए हैं।
विज्ञापन
स्पेशल सब्जी फुल प्लेट का दाम 40 रुपये, स्पेशल सब्जी आधी प्लेट का दाम 25 रुपये, मिक्स सब्जी प्लेट का दाम 40 रुपये, हाफ प्लेट का दाम 25 रुपये, शाही पनीर फुल प्लेट का दाम 90 रुपये, हाफ प्लेट का दाम 50 रुपये, पनीर की सब्जी फुल प्लेट का दाम 55 रुपये, हाफ प्लेट का दाम 30 रुपये निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
सभी तरह की दाल फुल प्लेट का दाम 40 रुपये, दही पकौड़ा रायता फुल प्लेट तीस रुपये, हाफ प्लेट 20 रुपये, बासमती चावल फुल प्लेट 30 रुपये, हाफ प्लेट बीस रुपये, रतना चावल फुल प्लेट बीस रुपये, हाफ प्लेट दस रुपये दाम निर्धारित किया गया है।
मांसाहारी व्यंजनों में मटन करी फुल प्लेट 180 रुपये में मिलेगी। हाफ प्लेट 90 रुपये दाम निर्धारित किया गया है। मटन जख्नी फुल प्लेट 180, हाफ प्लेट 90 रुपये में मिलेगी। चिकन तंदूरी फुल 600 ग्राम का दाम 220 रुपये निर्धारित किया गया है। चिकन फ्राई फुल का दाम 240 और बटर चिकन का दाम 280 रुपये निर्धारित किया गया है।