फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   New excise policy in Jammu and Kashmir liquor price reduced by ten percent

जम्मू-कश्मीर: नई आबकारी नीति से शराब सस्ती, दस फीसदी तक कीमत कम होगी

Mon, 31 May 2021 03:06 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Mon, 31 May 2021 03:06 PM IST
सार

प्रदेश में नई आबकारी नीति से शराब के दामों में कई आई है। दम फीसदी तक दाम कम हुए हैं

विज्ञापन
New excise policy in Jammu and Kashmir liquor price reduced by ten percent
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

विस्तार

नई आबकारी नीति के बाद जम्मू-कश्मीर में शराब सस्ती हो गई है। इनकी कीमतें पिछले साल की तुलना में दस फीसदी तक कम हैं। सरकार की ओर से कुछ ब्रांडों की कीमतें जारी भी की गई हैं। ई-ऑक्शन में सरकार को 140 करोड़ रुपये मिले थे, लेकिन कोरोना संकट के कारण अब तक दुकानें नहीं खुल सकी हैं। अब सोमवार से दुकानों को सप्ताह में तीन दिन खोलने का आदेश जारी किया गया है। 

विज्ञापन


आबकारी विभाग की ओर से आदेश जारी कर कहा गया है कि न्यूनतम गारंटी राजस्व (एमजीआर) के तहत प्रत्येक दुकानदारों को महीने की पहली तारीख को राशि का भुगतान करना होगा। यह एमजीआर को 12 किस्तों के रूप में बांटकर जमा करना है। इसमें अतिरिक्त असेसमेंट ड्यूटी का 80, असेसमेंट ड्यूटी का 15 फीसदी , अतिरिक्त लाइसेंस फीस चार तथा अन्य शुल्क एक फीसदी शामिल है।  
विज्ञापन


सिर्फ 78 दुकानों को ही मिला लाइसेंस
सूत्रों के अनुसार, अब तक प्रदेश में 228 दुकानों में से 78 के ही अब तक लाइसेंस जारी हो सके हैं। यानी अब तक 34 फीसदी ही लाइसेंस जारी हो सके हैं। ऐसे में लाइसेंसधारकों को अपने कारोबार की चिंता सता रही है। उनका कहना है कि कारोबारियों को बाहर से शराब मंगाने की अनुमति भी नहीं दी गई है। उनका कारोबार तो नहीं ही हो रहा है, लेकिन सरकार को भी राजस्व का घाटा हो रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- बिखर गया परिवार: पिता की कमी पूरी कर रही मां को लील गया कोरोना, भाई-बहन ही एक दूसरे का सहारा    
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: परिसीमन पर नेशनल कांफ्रेंस का रुख बदला, पहले फारूक अब्दुल्ला ने कहा था- ये स्वीकार नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed