{"_id":"579092774f1c1b6949c4be5b","slug":"new-delhi-responsible-for-violation-in-kashmir-sheikh-mustafa","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंसा के लिए पाक नहीं नई दिल्ली जिम्मेदार: शेख मुस्तफा कमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिंसा के लिए पाक नहीं नई दिल्ली जिम्मेदार: शेख मुस्तफा कमाल
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Thu, 21 Jul 2016 02:45 PM IST
विज्ञापन
शेख मुस्तफा कमाल (सफेद कपड़ों में बांए से दूसरे)
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेशनल कांफ्रेंस के अतिरिक्त महासचिव डा. शेख मुस्तफा कमाल ने कश्मीर के हालात के लिए पाकिस्तान से ज्यादा नई दिल्ली को जिम्मेदार ठहराया है। केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह के बयान का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा संसद में पाकिस्तान को नापाक बताया गया, जबकि सच्चाई यह है कि कश्मीर में हिंसा भड़काने के पीछे नई दिल्ली का ही हाथ है।
विज्ञापन
उन्हाेंने कहा नई दिल्ली 1953 के पूर्व से ही इस खेल में संलिप्त रही है। 1953 में तत्कालीन प्रधानमंत्री शेख मोहम्मद अब्दुल्ला को अपदस्थ कर दिया गया। 1977 में अब्दुल्ला बतौर मुख्यमंत्री अपदस्थ कर दिए गए। 1984 में डा. फारूक अब्दुल्ला सरकार को गिरा दिया गया।
विज्ञापन
तत्कालीन केंद्रीय गृह मंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद और राज्यपाल जगमोहन ने मिलकर जनवरी 1990 में मुख्यमंत्री डा. फारूक अब्दुल्ला को इस्तीफा देने को मजबूर कर दिया। वर्ष 1989-90 से शुरू हुआ आतंकवाद आज तक जारी है।
विज्ञापन
भारत सरकार को नेशनल कांफ्रेंस के सांसद रहे उमर अब्दुल्ला ने ट्रुुथ एंड रिकॉंसिलिएशन कमीशन गठित करने का सुझाव दिया था जो आज तक गंभीरता से नहीं लिया गया। हालात खराब करने में पाकिस्तान की भूमि सिर्फ इतनी है कि वह नई दिल्ली के इस खेल को आगे बढ़ाने में सहयोग कर रहा है।