{"_id":"644add2a3bbaef0e280fc547","slug":"new-basti-market-cut-close-worried-people-jammu-news-c-10-jam1008-103450-2023-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: मोड़ बंद होने के कारण आठ साल से एक किमी अतिरिक्त सफर करने को मजबूर लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: मोड़ बंद होने के कारण आठ साल से एक किमी अतिरिक्त सफर करने को मजबूर लोग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू । नई बस्ती के लोग पिछले आठ साल से एक मोड़ के बंद होने की वजह से परेशानियां झेल रहे हैं। दुकानदारों की ग्राहकी में लगभग 25 प्रतिशत कमी आई है। स्कूलों समेत कार्यालयों तक पहुंचने के लिए करीब एक किलोमीटर तक घूमकर जाना पड़ रहा है। ऐसे में समय अलग से बर्बाद हो रहा है। लोगों की मांग है कि नई बस्ती मार्केट के पास वेव मॉल की तरह ट्रैफिक लाइट लगा दी जाए, ताकि राहत मिल सके।
दरअसल, पुलिस विभाग की ओर से मार्केट के पास मोड़ को इसलिए बंद किया गया था, क्योंकि आए दिन हादसे हो रहे थे। इसके चलते आरएसपुरा, फलाएं मंडाल, रायपुर सतवारी समेत अन्य इलाकों के लोगों को मार्केट में जाने के लिए सतवारी चौक और गांधी नगर लास्ट मोड़ से होकर आना पड़ता है। अब यातायात पर नियंत्रण करने के लिए विभाग ने दो मिनट तक ट्रैफिक लाइट को चलाने का प्रावधान किया है, जिससे मुश्किल और बढ़ गई है। नई बस्ती, शास्त्री नगर और साथ लगते इलाके के लोगों को काम पर जाने या बच्चों को स्कूल छोड़ने के लिए देरी हो रही है। लोगों ने बताया कि आठ साल पहले जब मोड़ था तो लड़कों का स्कूल करीब 500 मीटर और लड़कियाें का स्कूल मात्र 200 मीटर पर था। इसके बंद होने के बाद दूरी ज्यादा बढ़ गई जिससे बाजार जाने और बच्चों को स्कूल छोड़ने में दिक्कत आ रही है। कई बार तो यातायात के ज्यादा दबाव के कारण देरी हो जाती है। दुकानदारों के अनुसार मोड़ के बंद होने से व्यापार में 25 फीसदी कमी आई है।अगर ट्रैफिक लाइट लगा दी जाए तो परेशानी खत्म हो जाएगी।
मार्केट के हर दुकानदार को लगभग 25 प्रतिशत का नुकसान हो रहा है। बच्चे अलग से परेशान हैं। इसलिए मार्केट के मोड़ पर वेव मॉल की तरफ ट्रैफिक लाइट लगा दी जाए। इससे सतवारी चौक में ट्रैफिक की समस्या भी खत्म हो जाएगी।
विज्ञापन
नवीन गुप्ता, प्रधान, नई बस्ती मार्केट
समस्या जायज है। नई बस्ती की आम जनता और विभाग से बात कर समस्या को सुलझाने का पूरा प्रयास करेंगे।
राजेंद्र शर्मा, मेयर