फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Never speak forcefully Bharat Mata Ki Jai

सरकार गठन के लिए अभी नहीं निकल पा रहा मुहूर्त : उमर

Wed, 30 Mar 2016 11:00 AM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर Updated Wed, 30 Mar 2016 11:00 AM IST
विज्ञापन
Never speak forcefully Bharat Mata Ki Jai
उमर अब्दुल्ला नेकां के कार्यकारी अध्यक्ष हैंं। - फोटो : Amar Ujala
पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कांफ्रेंस के कार्यकारी अध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने श्रीनगर में मंगलवार को कहा कि वह विधानसभा सत्र में महबूबा मुफ्ती से जरूर पूछेंगे कि आखिर प्रधानमंत्री से उन्हें क्या मिला।
विज्ञापन


यह भी कहा कि जबरदस्ती ‘भारत माता की जय’ नहीं कहूंगा। उमर ने कहा कि सरकार गठन के लिए अभी मुहूर्त नहीं निकल पा रहा। जैसे शुभ मुहूर्त निकलेगा महबूबा शपथ लेंगी। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि ढाई महीने लगे सरकार गठन पर चर्चा में। इस दौरान लोगों को कहा गया कि दिल्ली से सीबीएम की मांग की जा रही है। लेकिन अब सीबीएम का कोई जिक्र नहीं है और महबूबा सिर्फ यह कह रही हैं कि वह संतुष्ट हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उमर ने कहा कि आखिर हम भी यह जानना चाहते हैं कि आखिर प्रधानमंत्री ने ऐसी क्या चीज दी जिससे आप संतुष्ट हैं। उन्होंने कहा कि अगर वह विधानसभा के बाहर नहीं जवाब देना चाहती, तो चलिए शपथ लें और विधानसभा में जवाब देने के लिए तैयार हो जाएं, क्योंकि विधानसभा में हम यह सवाल उठाएंगे।


उमर ने एक बार फिर दोहराया कि मैं ज़बरदस्ती किसी के कहने पर भारत माता की जय नहीं बोलूंगा। उनका कहना है कि उन्हें यह बोलने में कोई समस्या नहीं है, लेकिन अगर उनको कोई भारत माता की जय या हिंदुस्तान जिंदाबाद कहने के लिए जबरदस्ती करेगा तो वह कभी भी ऐसा नहीं बोलेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed