फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Network of OG workers of terrorists is present in the city

शहर में मौजूद है आतंकियों के ओजी वर्करों का नेटवर्क

विज्ञापन
Network of OG workers of terrorists is present in the city
जम्मू। आतंकी संगठनों ने कश्मीर के अलावा अब जम्मू में भी अशांति फैलाने की साजिश रची है। इसके तहत वह जम्मू को बेस बनाकर हमले करने की फिराक में हैं। सूत्रो की मानें तो जम्मू के आधा दर्जन संदिग्ध क्षेत्रों में 20 से ज्यादा आतंकियों के लिए काम करने वाले ओजी वर्करों के होने का शक है। यह ओजी वर्कर खुफिया एजेंसियों के राडार पर हैं।
विज्ञापन

गुज्जर नगर, बठिंडी, नरवाल, चौआदी, बेलीचराना और सुंजवां क्षेत्र में आतंकी मददगारों के होने का शक है। पुलिस ने पिछले एक साल में जम्मू में दो आतंकी संगठनों के चीफ को पकड़ा है। इसके अलावा एक दर्जन से अधिक आतंकियों और इनके मददगारों को आतंकी साजिशों में दबोचा है। कश्मीर में मौजूद आतंकी संगठन हथियारों के लिए जम्मू को ट्रांजिट बना रहे हैं। इसी के लिए इन लोगों ने अपने साथ स्थानीय स्तर का नेटवर्क जोड़ा है। आतंकी संगठन अपना ट्रांजिट बनाने के लिए उक्त जगहों में मौजूद कश्मीर के रहने वाले लोगों का इस्तेमाल कर रहे हैं। इनको विश्वास में लेकर अपनी गतिविधियों को चला रहे हैं। इन जगहों से पुलिस और अन्य एजेंसियां कई बार आतंकियों को दबोच चुकी है। यहां तक कि झज्जर कोटली में हमला करने वाले आतंकी भी शहर के नरवाल क्षेत्र में रुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed