फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Need to remove Article 370 for development

विजयपुर : शिवसेना हिंदुस्तान के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया दौरा

विज्ञापन
Need to remove Article 370 for development
Need to remove Article 370 for development - फोटो : RSPURA
विजयपुर। शिव सेना हिंदुस्तान के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन गुप्ता जम्मू के दौरे पर हैं। शनिवार को उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ विजयपुर में बैठक की। इससे पूर्व एक रैली निकाली गई। बैठक के दौरान पवन गुप्ता ने पूर्व मुख्यमंत्री और सांसद डॉ. फारूख अब्दुल्ला और पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती पर निशाना साधा और कहा कि कश्मीर में अगर शांति चाहिए तो इन दोनों परिवारों के राज को खत्म करना होगा। रियासत में विकास करना है तो अनुच्छेद 370 और 35-ए हटाना होगा।
विज्ञापन

पवन गुप्ता ने कहा कि देश का कानून जम्मू-कश्मीर में नहीं चलता। यह हमारी संसद का अपमान है। जम्मू-कश्मीर को छोड़ कर देश की हर ईंच भूमि पर संसद का अधिकार है। आए दिन महबूबा और फारूक अब्दुल्ला भारत के खिलाफ बयान देते हैं। संविधान का यह तमाशा रोकना होगा। इसके लिए 370 हटाना ही एकमात्र रास्ता है। इसकी आड़ में कश्मीर में बैठे कुछ नेता खाते हिंदुस्तान का हैं और गुणगान पाकिस्तान का करते हैं। यह कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे।
विज्ञापन

इस मौके पर सांबा जिला के युवाओं ने पार्टी का दामन थामा जिसका पवन गुप्ता ने फूल मालाओं से स्वागत किया। इस मौके पर उनके साथ राज्य के प्रधान गणेश चौधरी, उप प्रधान शिवदर्शन सिंह चाढ़क, मनीष शर्मा अध्यक्ष सांबा, सिकंदर कुमार ब्लॉक प्रधान विजयपुर आदि के साथ अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed