{"_id":"13e3421a8923b30b925efb40b1a334a1","slug":"nc-will-emerge-as-single-largest-party-in-j-k-omar-abdullah-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेकां एक बार फिर सबसे बड़ी पार्टी होगी: उमर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेकां एक बार फिर सबसे बड़ी पार्टी होगी: उमर
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Wed, 26 Nov 2014 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री एवं नेशनल कांफ्रेंस के कार्र्यकारी प्रधान उमर अब्दुल्ला ने कहा है कि एक बार फिर विधानसभा में नेशनल कांफ्रेंस सबसे बड़ी पार्टी होगी और नेकां की ही सरकार बनेगी।
विज्ञापन
कुपवाड़ा के लंगेट और कुलगाम में मंगलवार को जन सभाओं को संबोधित करते हुए उमर ने कहा कि 2014 का विधानसभा चुनाव 1977 जैसा ही होगा।
1977 में भी नेशनल कांफ्रेस को चुनाव से पूर्व सत्ता से बाहर बताया जा रहा था लेकिन जब नतीजे आए तो नेकां को पूर्ण बहुमत मिला। उमर ने कहा कि 1977 में शेर ए कश्मीर शेख मोहम्मद अब्दुल्ला का स्वास्थ्य ठीक नहीं था और विरोधी नेकां के खिलाफ एकजुट हो गए थे। इसके बावजूद जनता ने नेशनल कांफ्रेंस पर विश्वास व्यक्त किया और पूर्ण बहुमत के साथ नेकां की सरकार बनाई।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पीडीपी के मुफ्ती मोहम्मद सईद और महबूबा मुफ्ती कश्मीर के लोगों की भावनाओं से जुड़े मुद्दों को वोट के लिए उठा रहे हैं।
पीडीपी अफजल गुरू की बात करती है लेकिन सच यह है कि उसका कानूनी संघर्ष मुफ्ती सईद के कार्यकाल में शुरू और अंत हुआ। इस अवसर पर नेकां के वरिष्ठ नेताओं में मीर सैफुल्ला, चौधरी मोहम्मद रमजान आदि ने भी पीडीपी पर जमकर हमले बोले।
विज्ञापन