फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   NC will do great in the polls: Rana

'विधानसभा चुनाव में शानदार प्रदर्शन करेगी नेकां'

Tue, 12 Aug 2014 02:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Tue, 12 Aug 2014 02:04 AM IST
विज्ञापन
NC will do great in the polls: Rana
नेशनल कांफ्रेंस के संभागीय प्रधान देवेंद्र सिंह राणा का कहना है कि विधानसभा चुनावों में पार्टी शानदार प्रदर्शन करेगी। वर्ष 1977 जैसी सफलता को दोहराकर रियासत को मजबूत और स्थायी सरकार मुहैया करवाएगी।
विज्ञापन


नगरोटा विधानसभा क्षेत्र में सोमवार को कार्यकर्ताओं की बैठकों को संबोधित करते हुए राणा ने कहा कि जो दल चुनाव की घोषणा होने से पहले ही संख्या को लेकर गणना कर रहे हैं उन्हें पता चल जाएगा कि जम्मू-कश्मीर में इतिहास फिर दोहराया जाएगा।
विज्ञापन


वर्ष 1977 में जिस तरह से राष्ट्रीय नेताओं मोराजी देसाई और जगजीवन राम के रियासत के दौरों के बावजूद और शेर-ए-कश्मीर शेख मोहम्मद अब्दुल्ला की खराब सेहत के बाद भी रियासत के लोगों ने नेकां को शानदार जीत दिलाई थी। वैसा ही इस बार भी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


राणा ने कहा कि रियासत के लोग पीडीपी और भाजपा के बीच के गुप्त समझौते को समझ चुके हैं। उन्होंने कहा कि नेकां के शासन में ही रियासत में शांति और विकास हो सकता है।


पिछले करीब साढ़े पांच सालों में मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला की अगुवाई में रियासत में हर क्षेत्र का विकास हुआ है। इस अवसर पर ब्लाक प्रधान रामेश्वर दत्त ने कहा कि नेकां के शासन काल में नगरोटा में विकास की गति तेजी हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed