फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   NC-PDP angry over changes in land use laws, Mehbooba and Omar raised questions

गरमाई सियासत: भूमि उपयोग कानूनों में बदलावों पर नेकां-पीडीपी बिफरी, महबूबा और उमर ने उठाए सवाल

Sat, 18 Dec 2021 02:08 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू/ श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू/ श्रीनगर Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 18 Dec 2021 02:08 AM IST
सार

जम्मू कश्मीर में सरकार ने कृषि भूमि को गैर कृषि कार्यों में इस्तेमाल करने को मंजूरी दे दी है। इसके बाद सियातस गरमा गई है। पूर्व सीएम महबूबा ने कहा कि नए नियम  जनसांख्यिकीय परिवर्तन के डिजाइन का खुलासा करते हैं। उमर बोले, 15 साल के अधिवास प्रमाणपत्र की जरूरत न होना आशंकाओं को दे रहा जन्म। 
 

विज्ञापन
NC-PDP angry over changes in land use laws, Mehbooba and Omar raised questions
जम्मू सचिवालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू-कश्मीर सरकार की ओर से भूमि उपयोग कानूनों में बदलाव की नेकां व पीडीपी ने आलोचना की है। पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला व महबूबा मुफ्ती ने कहा कि नए नियमों से प्रदेश के लोगों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। ज्ञात हो कि सरकार ने कृषि भूमि को गैर कृषि कार्यों में इस्तेमाल करने को मंजूरी दे दी है। 

विज्ञापन


पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने आरोप लगाया कि कृषि भूमि को गैर कृषि उद्देश्यों में बदलने में सक्षम नए कानून जम्मू-कश्मीर में जनसांख्यिकीय परिवर्तन के डिजाइन का खुलासा करते हैं। ट्वीट किया कि विकास का एजेंडा एक बहाना है। नवीनतम नियम में 15 साल के डोमिसाइल सर्टिफिकेट की भी जरूरत नहीं है।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों को सरकारी नौकरियों में उनके सही हिस्से से वंचित करने के बाद, अचानक ऐसे नीतिगत फैसले जो बाहरी लोगों के लिए जम्मू-कश्मीर में जमीन खरीदने का मार्ग प्रशस्त करते हैं, केवल स्थानीय लोगों को और कमजोर करने के लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नेशनल कांफ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने कहा कि भूमि उपयोग नियमों में बदलाव पूर्ववर्ती राज्य में किए गए बड़े सुधारों को पूर्ववत कर देगा। गैर कृ षि उद्देश्यों के लिए कृषि भूमि के उपयोग की अनुमति देना किसान भूमि सुधार के ताबूत में एक और कील है।

उन्होंने कहा कि यह ऐतिहासिक सुधार गरीबी के निम्न स्तर का एक प्रमुख कारण रहा है और इससे जम्मू कश्मीर के लोगों की खाद्य सुरक्षा को भी खतरा होगा। तथ्य यह है कि भूमि उपयोग के इस रूपांतरण के लिए 15 साल के अधिवास प्रमाण पत्र की भी आवश्यकता नहीं है। यह इस तरह के निर्णयों के पीछे के उद्देश्यों के बारे में आशंकाओं को फि र से जगाएगा।


खाद्य सुरक्षा और अर्थव्यवस्था के लिए घातक: माकपा
माकपा नेता एम वाई तारिगामी ने भी भूमि उपयोग कानूनों में किए गए बदलावों की आलोचना की। कहा कि कृषि भूमि को गैर कृषि उद्देश्यों के लिए परिवर्तित करना कारपोरेट और रियल एस्टेट के हितों की सेवा करने की साजिश है। यह हमारी खाद्य सुरक्षा पर प्रतिकूल प्रभाव डालेगा और हमारी अर्थव्यवस्था के लिए घातक होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed