फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   nc or pdp will have to pay for alliance with bjp

भाजपा के साथ गठबंधन पड़ सकता है महंगा

Sat, 27 Dec 2014 10:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर Updated Sat, 27 Dec 2014 10:22 AM IST
विज्ञापन
nc or pdp will have to pay for alliance with bjp

अवामी इतेहाद पार्टी (एआईपी) के अध्यक्ष और कुपवाड़ा जिले के लंगेट विधानसभा क्षेत्र से जीते प्रत्याशी इंजीनियर रशीद ने कहा कि भाजपा के साथ गठबंधन करना नेकां और पीडीपी को महंगा पड़ सकता है। श्रीनगर में शुक्रवार को वह प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वह चाहते हैं कि नेशनल कांफ्रेंस और पीडीपी को लोगों के हितों को ध्यान में रखते हुए सरकार बनाने के लिए आपस में गठबंधन कर लेना चाहिए।

विज्ञापन


जो भी राजनीतिक दल भाजपा से गठबंधन करेगा उसे लोगों के रोष का सामना करना पड़ सकता है। उसे जम्मू-कश्मीर के राजनीतिक नक्शे से भी हटा दिया जाएगा। वह नेकां-पीडीपी को समर्थन देने को तैयार हैं। इंजीनियर रशीद ने कहा कि उन्हें हैरानी है कि कश्मीरी जनता की खातिर नेकां और पीडीपी आपस में हाथ क्यों नहीं मिला रहे हैं। मुफ्ती सईद को लोगों के सामने यह बात रखनी चाहिए कि ऐसी क्या शर्तें हैं जो उन्हें नेकां से दूर रख रही है।
विज्ञापन


साथ ही उमर अब्दुल्ला को भी लोगों को यह सफाई देनी चाहिए कि पीडीपी को समर्थन का न्योता देने के बावजूद वह भाजपा के नेताओं से क्यों मिले।  इंजीनियर रशीद ने कहा कि अगर पीडीपी और नेकां राज्य में सरकार बनाते हैं तो वह बिना शर्त उन्हें समर्थन देने को तैयार हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वह पीडीपी को भी समर्थन देंगे अगर वह कांग्रेस के साथ सरकार बनाती है, लेकिन उसमें कई शर्तें शामिल होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रशीद ने कहा उनकी शर्तों में सियासी कैदियों की रिहाई, आतंकियों के साथ बातचीत, पाकिस्तान के साथ दोस्ताना रिश्ते आदि शामिल रहेंगे।  एक सवाल का जवाब देते हुए इंजीनियर रशीद ने कहा कि वह हकीम यासीन और मोहम्मद युसूफ तारिगामी के साथ भी संपर्क में हैं। सबने यह फैसला किया है कि उस राजनीतिक दल को समर्थन देंगे जो कश्मीर के लोगों के मसलों को हल कर उनकी परेशानियां दूर करेंगी।


भाजपा को निशाना बनाते हुए रशीद ने कहा कि भाजपा एक ऐसा एजेंडा रखती है जो कश्मीरियों के हित में नहीं है। जिसमें अनुच्छेद 370 को हटाने के साथ-साथ पाक अधिकृत कश्मीर के हिंदू शरणार्थियों को स्टेट सब्जेक्ट के अधिकार देना शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed