{"_id":"5c8d0a70bdec2214586c30e4","slug":"nc-leader-on-nia-summons-to-mirwaiz-do-not-make-this-matter-of-prestige","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनआई को मीरवाइज से पूछताछ के लिए प्रतिष्ठा दाव पर नहीं लगानी चाहिए : नेशनल कॉन्फ्रेंस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनआई को मीरवाइज से पूछताछ के लिए प्रतिष्ठा दाव पर नहीं लगानी चाहिए : नेशनल कॉन्फ्रेंस
Sat, 16 Mar 2019 08:49 PM IST
राजेश सैनी
एजेंसी, जम्मू
एजेंसी, जम्मू
Published by: राजेश सैनी
Updated Sat, 16 Mar 2019 08:49 PM IST
विज्ञापन
मीरवाइज उमर फारूक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेशनल कॉन्फ्रेंस के महासचिव अली मोहम्मद सागर ने शनिवार को कहा कि एनआई को अलगाववादी नेताओं से पूछताछ जरूर करनी चाहिए लेकिन इसे प्रतिष्ठा से जोड़कर देखना सही नहीं है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष मीरवाइज उमर फारूक को दिल्ली बुलाया जाना सही नहीं। वह चाहें तो उनसे जम्मू कश्मीर में भी पूछताछ कर सकते हैं। इसके लिए खुद मीरवाइज भी तैयार हैं।
विज्ञापन
सागर ने यह बात श्रीनगर के शहर-ए-खास इलाके में एक सभा को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा मीरवाइज का स्थान सामाजिक और धार्मिक लिहाज से काफी मायने रखता है और उनका किसी तरह का अपमान अथवा उन्हें डराना धमकाना उनके अनुयायियों की भावनाओं को ठेस पहुंचा सकता है।
विज्ञापन
सागर ने कहा, "मीरवाइज के पद का कश्मीर के लोगों द्वारा बहुत सम्मान किया जाता है। उनकी राजनीति के बावजूद, उनके परिवार ने कश्मीर के लोगों की सामाजिक-राजनीतिक मुक्ति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।"
एनसी महासचिव ने कहा, "वह एक विद्वान व्यक्ति हैं, पीएचडी की डिग्री हासिल की है और राज्य के सामाजिक-धार्मिक क्षेत्रों में अच्छा सम्मान हासिल किया है।"