फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   NC-Congress raised demand for delimitation after restoration of state status

नेकां-कांग्रेस ने राज्य का दर्जा बहाली के बाद परिसीमन की उठाई मांग

विज्ञापन
NC-Congress raised demand for delimitation after restoration of state status
जम्मू। प्रदेश मेंविधानसभा सीटों के परिसीमन के लिए पहले दौरे पर आई आयोग की टीम के सामने नेकां, भाजपा, अपनी पार्टी, पीपुल्स कांफ्रेंस, बसपा, कांग्रेस, भाकपा, माकपा के साथ ही विभिन्न राजनीतिक दलों की 17 जिला इकाइयों ने मुलाकात की। सभी ने निष्पक्ष तथा पारदर्शी तरीके से चुनाव की बात रखी। सभी दलों ने अपनी चिंताओं तथा मांगों को आयोग के समक्ष रखा। नेकां व कांग्रेस ने राज्य का दर्जा बहाली के बाद ही इस प्रक्रिया को करने की मांग रखी।
विज्ञापन

नेकां बोली, 2026तक परिसीमन पर थी रोक तो यहां क्यों किया जा रहा
नेकां ने कहा कि परिसीमन कवायद तब तक नहीं की जानी चाहिए जब तक कि उच्चतम न्यायालय जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन कानून 2019 की सांविधानिक वैधता और अन्य संबंधित आदेशों को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर फैसला ना कर ले। आयोग से मुलाकात के बाद पत्रकारों से बात करते हुए नेकां के नेता नासिर वानी ने कहा कि पार्टी ने आयोग को बताया कि लोगों का संस्थानों में भरोसा खत्म हो गया है। यह आयोग का काम है कि वह इस भरोसे को बहाल करने की कोशिश करे। 2019 का जम्मू-कश्मीर अधिनियम गैर सांविधानिक है और इस फैसले के बाद जम्मू कश्मीर के लोगों का विश्वास खत्म हुआ है। आयोग को विश्वास बहाली को लेकर काम करना चाहिए। परिसीमन आयोग एक न्यायिक प्राधिकरण है और इसे पूरी पारदर्शिता से काम करना चाहिए। भारत सरकार ने ही कहा था कि 2026 तक कोई परिसीमन नहीं होगा, तो जम्मू कश्मीर में ऐसा क्यों किया जा रहा है।
विज्ञापन

एसटी क्षेत्र को प्राथमिकता मिलनी चाहिए: भाजपा
परिसीमन आयोग की टीम के साथ मुलाकात में भाजपा के सोफी यूसुफ ने कहा कि जिन निर्वाचन क्षेत्रों को अपना हक नहीं मिला है उन्हें प्राथमिकता दी जानी चाहिए। इसी तरह एसटी क्षेत्रों पर भी ध्यान केंद्रित किया जाएगा। इसमें गुरेज, करनाह, डुरू. अनंतनाग जैसे इलाकों को एसटी का लाभ दिया जाए। इसके अलावा जो निर्वाचन अलग-अलग जिलों में हैं मसलन अनंतनाग का आधा हिस्सा कुलगाम में है, ऐसे इलाकों में जिले के मुताबिक एक ही निर्वाचन क्षेत्र बनाया जाए ताकि क्षेत्रवासियों को समान हक मिल सके। आयोग की टीम को यहां के हालात के बारे में जानकारी दी गई है। अल्ताफ ठाकुर ने कहा कि हमने कुछ बिंदु उठाए हैं। जिले के भीतर निर्वाचन क्षेत्र होने चाहिए। यहां एसटी आबादी अधिक है, उनके लिए 8-9 सीटें आरक्षित करें। गुरेज जैसे कुछ क्षेत्रों में आबादी कम है, लेकिन क्षेत्र बहुत बड़ा है। लोगों के हित को देखते हुए कोई नया फैसला किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीडीपी का कोई स्टैंड नहीं: अल्ताफ
श्रीनगर। भाजपा नेता अल्ताफ ठाकुर ने पीडीपी के परिसीमन प्रक्रिया में हिस्सा नहीं लेने पर कहा कि उनका कोई स्टैंड नहीं है। जब अनुच्छेद 370 को निरस्त किया गया था तो उन्होंने कहा था कि वह चुनाव नहीं लड़ेंगे, लेकिन फिर डीडीसी चुनाव लड़े। वे जानते हैं कि अनुच्छेद 370 कभी वापस नहीं आएगा। सर्वदलीय बैठक में चाहते थे कि चुनाव जल्दी हों।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed