{"_id":"63c94500cd3ebe5d32799741","slug":"nc-chief-farooq-abdullah-said-shankaracharya-traveled-from-kanyakumari-to-kashmir-now-rahul-gandhi-done-this-2023-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"फारूक बोले: सदियों पहले शंकराचार्य ने कन्याकुमारी से कश्मीर तक की थी यात्रा, राहुल ऐसे दूसरे व्यक्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फारूक बोले: सदियों पहले शंकराचार्य ने कन्याकुमारी से कश्मीर तक की थी यात्रा, राहुल ऐसे दूसरे व्यक्ति
Fri, 20 Jan 2023 01:01 AM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, कठुआ
अमर उजाला नेटवर्क, कठुआ
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Fri, 20 Jan 2023 01:01 AM IST
सार
फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि सदियों पहले आदिगुरु शंकराचार्य ने कन्याकुमारी से कश्मीर तक यात्रा शुरू की थी। राहुल गांधी दूसरे ऐसे व्यक्ति हैं जो ये यात्रा कर रहे हैं।
विज्ञापन
लखनपुर में भारत जोड़ाे यात्रा में शामिल होने के लिए जाते फारूक अब्दुल्ला
- फोटो : अनिल कुमार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने पहुंचे नेशनल कांफ्रेंस अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि सदियों पहले आदिगुरु शंकराचार्य ने कन्याकुमारी से कश्मीर तक यात्रा शुरू की थी। राहुल गांधी दूसरे ऐसे व्यक्ति हैं जो ये यात्रा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि नफरतों को खत्म करना है और सद्भाव को बढ़ाना है। हमारी भाषा-संस्कृति अलग है लेकिन भारत एक है। राहुल गांधी देश को जोड़ने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन
फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि कोशिश है हमारी भावी पीढ़ी भी उस भारत को देख सके जिसे महात्मा गांधी चाहते थे, जो नेहरू और शेर-ए-कश्मीर चाहते थे। उन्होंने कहा कि वे भाजपा से हाथ जोड़ कर अपील करते हैं कि मुल्ख जोड़ने की यात्रा है सियासत की यात्रा नहीं है। वतन जोड़ना है और उनको भी इसके साथ आना चाहिए।
विज्ञापन
नेकां अध्यक्ष ने कहा कि रॉ और आईबी के बड़े अधिकारी इस यात्रा शामिल हो चुके हैं। क्योंकि वह भी जानते हैं कि बाहर के दुश्मन से भीतर के दुश्मनों का डर अधिक है। उन्होंने कहा कि फिलहाल जम्मू कश्मीर के लिए राज्य के दर्जे को लेकर राहुल गांधी से वो बात नहीं करेंगे। क्योंकि फिलहाल वो देश की एकता के लिए यात्रा कर रहे हैं। सरकारी जमीनों से कब्जे हटाए जाने के सरकारी फरमान पर उन्होंने कहा कि सही सरकार आएगी तो सब बदल जाएगा तब सब कानून बदले जाएंगे।
विज्ञापन