फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Navy Sailor Jammu Seaman Sahil Verma kinship protest in jammu after his Goes Missing From Ship In Mumbai

Seaman Missing: 'हमारा बेटा वापस करो....' लापता नौसैनिक के परिजनों का जम्मू में प्रदर्शन, सीबीआई जांच की मांग

Wed, 06 Mar 2024 08:23 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाल नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाल नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Wed, 06 Mar 2024 08:23 PM IST
सार

साहिल की मां ने बताया कि उनकी आखिरी बार उनके बेटे साहिल से रविवार (25 फरवरी) को बात हुई थी। उसने बताया था कि वो जहाज से समुद्री यात्रा के लिए जा रहा है। वहां से लौट कर बात करेगा, लेकिन वे लौट कर आया या नहीं। वो ये बात किससे पूछे।

विज्ञापन
Navy Sailor Jammu Seaman Sahil Verma kinship protest in jammu after his Goes Missing From Ship In Mumbai
jammu - फोटो : एजेंसी

विस्तार

जम्मू के घो मन्हासा में बुधवार को लापता हुए नौसैनिक साहिल वर्मा के परिजनों व अन्य लोगों ने प्रदर्शन किया। गुस्साए दुकानदारों ने  घो मन्हासा में दुकानें भी बंद रखी। इस दौरान लोगों ने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया और मामले में सीबीआई जांच करने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि उन्हें साहिल की सही सूचना नहीं मिली तो वे जम्मू बंद करने का आह्वान भी करेंगे।

विज्ञापन


पश्चिमी नौसेना कमान ने एक बयान में बताया है कि नौसैनिक साहिल वर्मा 27 फरवरी को मुंबई में भारतीय नौसेना के एक जहाज से लापता हुए हैं। उनकी तलाश के लिए तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन


हालांकि नौसेनिकों के इस बयान से साहिल के परिजन और गांववासी संतुष्ट नहीं है। इसी के विरोध में गुरुवार को प्रदर्शन किया गया। साहिल वर्मा जम्मू के घो मन्हासा का रहने वाले हैं। उनके परिजनों का कहना है कि भारतीय नौसेना ने गुरुवार (29 फरवरी) को उन्हें बेटे के लापता होने की जानकारी दी, जबकि लापता होने के 24 घंटे के भीतर माता-पिता को इस बात की जानकारी दी जानी चाहिए थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


19 वर्षीय साहिल के परिजनों का कहना है कि साहिल 26 तारीख को मुंबई से आईएनएस कोच्चि जहाज में समुद्री यात्रा के लिए रवाना हुआ था। इसके बाद 27 फरवरी को वो लापता हो गया। उन्हें 29 फरवरी को इस बात की जानकारी मिली। लेकिन, एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी उन्हें साहिल कहां है, ये पता नहीं चल पाया है।

Navy Sailor Jammu Seaman Sahil Verma kinship protest in jammu after his Goes Missing From Ship In Mumbai
jammu - फोटो : एजेंसी
परिजनों ने कहा कि उन्हें कोई संतुष्टि भरा जवाब अधिकारियों से नहीं मिल रहा है। उन्होंने जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, देश के रक्षा मंत्री से मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की है।

साहिल की मां ने बताया कि उनकी आखिरी बार उनके बेटे साहिल से रविवार (25 फरवरी) को बात हुई थी। उसने बताया था कि वो जहाज से समुद्री यात्रा के लिए जा रहा है। वहां से लौट कर बात करेगा, लेकिन वे लौट कर आया या नहीं। वो ये बात किससे पूछे। उनका कहना है कि जहाज में 400 लोग थे। उनमें से सिर्फ उनका बेटा ही क्यों लापता हुआ। वो कहां गया, इस बात की उन्हें जानकारी दी जानी चाहिए। उन्हें उनका बेटा वापस चाहिए।

ये भी पढ़ें- Seaman Sahil Missing: मां का रो-रोकर बुरा हाल, बोलीं- मैं बस अपने बेटे को वापस चाहती हूं; CBI जांच की मांग की
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed