फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   indian Navy Sailor jammu's seaman sahil verma Goes Missing From Ship in mumbai

Seaman Sahil Missing: मां का रो-रोकर बुरा हाल, बोलीं- मैं बस अपने बेटे को वापस चाहती हूं; CBI जांच की मांग की

Sun, 03 Mar 2024 07:51 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Sun, 03 Mar 2024 07:51 PM IST
सार

जम्मू का नौसेना कर्मी भारतीय नौसेना के एक जहाज से लापता हो गया है। सितंबर 2022 में साहिल वर्मा भारतीय नौसेना में शामिल हुआ था। परिजनों ने बताया कि आखिरी बार 25 तारीख को उनकी बात साहिल से हुई थी।

विज्ञापन
indian Navy Sailor jammu's seaman sahil verma Goes Missing From Ship in mumbai
Seaman Sahil Verma - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नौसेना कर्मी साहिल वर्मा मुंबई में भारतीय नौसेना के एक जहाज से लापता हो गए। साहिल वर्मा जम्मू के घो मन्हासा का रहने वाले हैं। उनके परिजनों का कहना है कि भारतीय नौसेना ने गुरुवार (29 फरवरी) को उन्हें बेटे के लापता होने की जानकारी दी। इस मामले में परिजनों ने सीबीआई की जांच की मांग की है।

विज्ञापन


सितंबर 2022 में साहिल वर्मा भारतीय नौसेना में शामिल हुए थे। परिजनों ने बताया कि आखिरी बार 25 तारीख को उनकी बात साहिल से हुई थी। वह 26 फरवरी को जहाज से सेलिंग के लिए रवाना हुए। 27 तारीख को सुबह साढ़े सात तक वह जहाज में थे लेकिन, इसके बाद किसी को नजर नहीं आए। घर वालों को 29 फरवरी को इसकी जानकारी दी गई। परिजनों का कहना है कि नियम अनुसार उन्हें 24 घंटे में इसकी सूचना दी चाहिए थी।
विज्ञापन


नौसेना बोर्ड ऑफ इंक्वायरी के आदेश
वहीं, नौसेना के अधिकारियों का कहना है कि नौसेना कर्मी के लापता होने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। भारतीय नौसेना ने विस्तृत जांच के लिए नौसेना बोर्ड ऑफ इंक्वायरी का आदेश दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

साहिल की खोज के लिए खंगाले जा रहे जहाज के कैमरे 
साहिल वर्मा के पिता सुभाष चंद्र ने कहा कि उन्हें तब पता चला जब शिप कैप्टन का फोन आया कि उनका बेटा लापता हो गया है। उन्होंने कहा, 'उन्होंने मुझसे (अधिकारी) कहा कि हमें साहिल के बारे में जल्द सूचित किया जाएगा। तलाशी अभियान चल रहा है। उन्हें ये भी बताया गया है कि साहिल के जहाज से कूदने या कहीं जाने की घटना भी किसी कैमरे में कैद नहीं हुई है।

'मैं बस अपने बेटे को वापस चाहती हूं'
इस घटना से सदमे में उनकी मां रमा कुमारी का रो-रो कर बुरा हाल है। उन्होंने कहा, 'मैं बस अपने शालू (साहिल का उपनाम) वापस चाहती हूं। वह एक मेधावी छात्र था और हमेशा अनुशासित रहता था। हमें नहीं पता कि उसके साथ क्या हुआ है। उन्हें पता लगाना चाहिए कि वह कहां हैं।'

19 वर्षीय साहिल के भाई शिवम ने बताया कि वह 26 तारीख को मुंबई से आईएनएस कोच्चि जहाज में सेलिंग के लिए रवाना हुआ। लेकिन, वह अब तक उसका पता नहीं चल पाया है। वह अपने भाई का पता लगाने के लिए भारतीय नौसेना अधिकारियों से बात कर रहे हैं।

जहाजों और विमानों के साथ चलाया जा रहा सर्च ऑपरेशन
पश्चिमी नौसेना कमान ने एक बयान में कहा, 'एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना में, साहिल वर्मा, सीमैन II, 27 फरवरी 24 से तैनाती के दौरान भारतीय नौसेना जहाज से समुद्र में लापता होने की सूचना मिली है। नौसेना ने तुरंत जहाजों और विमानों के साथ बड़े पैमाने पर खोज अभियान शुरू किया है। विस्तृत जांच के लिए नौसेना बोर्ड ऑफ इंक्वायरी को आदेश दिया गया है।  
 

indian Navy Sailor jammu's seaman sahil verma Goes Missing From Ship in mumbai
परिजनों से मिले देवेंद्र सिंह राणा - फोटो : एक्स

देवेंद्र सिंह राणा ने रक्षा मंत्री, एलजी से मामले में हस्तक्षेप की मांग की
भाजपा नेता देवेंद्र सिंह राणा ने साहिल वर्मा के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें हर संभव मदद का आश्वसान दिया। साथ ही उन्होंने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की।
 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed