{"_id":"5932c5a84f1c1b7873bdbebb","slug":"navy-man-won-everest-who-hails-from-jammu","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय नौसेना के जांबाज ने हौसले और हिम्मत के बूते एवरेस्ट पर लहराया तिरंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारतीय नौसेना के जांबाज ने हौसले और हिम्मत के बूते एवरेस्ट पर लहराया तिरंगा
amarujala.com- Presented by: श्रेयांश त्रिपाठी
Updated Sat, 03 Jun 2017 07:50 PM IST
विज्ञापन
माउंट एवरेस्ट
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू के लाल संदीप सिंह ने एवरेस्ट पर चढ़ाई करने में कामयाबी हासिल की। उन्होंने अपने साथियों के साथ नेपाल की तरफ से एवरेस्ट पर चढ़ाई की। वर्तमान में भारतीय नौ सेना में एलपीटी रैंक पर कार्यरत फिजिकल ट्रेनिंग इंस्ट्रक्टर संदीप सिंह कैंप रोड तालाब तिल्लो के निवासी हैं।
विज्ञापन
उन्होंने अपने साथियों लेफ्टिनेंट कमांडर हरि प्रसाथ, पेटी आफिसर हरि ओम, एयर हैंडलर आशीष गुप्ता और मेडिकल असिस्टेंट अविनाश भवाने भी शामिल थे। संदीप की इस कामयाबी पर परिवार में खुशी की लहर है।
विज्ञापन
पिता बलवीर सिंह जामवाल, मां सुशील देवी समेत पत्नी दिव्या जामवाल ने इसे बड़ा मौका करार दिया। संदीप के भाई प्रदीप सिंह ने बताया कि तालाब तिल्लो के डीबीएन स्कूल से 10वीं करने के बाद संदीप ने रणबीर हायर सेकेंड्री स्कूल से 12वीं की। 2008 में उन्होंने नौ सेना ज्वाइन कर ली।
विज्ञापन