{"_id":"624895ad86adce6f663513f0","slug":"navratr-reasi-news-jmu2569886159","type":"story","status":"publish","title_hn":"गायकों ने प्रस्तुत कीं माता की भेंटें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गायकों ने प्रस्तुत कीं माता की भेंटें
विज्ञापन
जागरण में गायिका पारूल कश्यप को सम्मानित करते हुए आयोजक।
- फोटो : REASI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रियासी। स्थानीय कालका माता के मंदिर के प्रवेश द्वार पर नवरात्र की पूर्व संध्या पर शुक्रवार रात को माता के 80वें वार्षिक जागरण का आयोजन हुआ। रात लगभग 10 बजे शुरू हुए जागरण की शुरूआत गणेश वंदना से की गई। इसके बाद गायकों ने माता की बेहतरीन भेंटें प्रस्तुत कीं।
गायक नवीन पंजाबी, मास्टर विक्की तथा गायिका पारुल कश्यप ने अपनी मधुर आवाज में माता की भेंटें गाईं। हिंदी तथा पंजाबी में पेश की गई भेंटों को जागरण सुनने आए लोगों ने खूब सराहा। पूरी रात चले जागरण के संपन्न होने पर माता की आरती की गई। बाद में लोगों को प्रसाद बांटा गया। जागरण का आयोजन सामाजिक कार्यकर्ता जगदीश चंद्र डोगरा उर्फ पोली ने करवाया।
शनिवार को पहले नवरात्र के मौके पर मां कालका के मंदिर में माथा टेकने वालों की भीड़ उमड़ी। सुबह चार बजे से ही लोग मंदिर में पहुंचना शुरू हो गए थे। दोपहर तक लोगों के मंदिर में आने का सिलसिला जारी रहा। शनिवार शाम को भी काफी लोग माता की पूजा करने मंदिर पहुंचे।