फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   navratr

शहर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, नौ दिनों तक ड्रोन से निगरानी

विज्ञापन
navratr
जम्मू। आज से शुरू पावन नवरात्र के लिए सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। जिला पुलिस की ओर से शहर में अगले 9 दिन तक ड्रोन से निगरानी की जाएगी। रघुनाथ मंदिर, बावे मंदिर, कोलकंडोली, पीरखो समेत तमाम बड़े मंदिरों की सुरक्षा के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया जाएगा। साथ ही प्रमुख सार्वजनिक स्थलों बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट के बाहर भी ड्रोन के जरिए पुलिस नजर रखेगी। इसके अलावा शहर के संदिग्ध क्षेत्रों में पुलिस ने खुफिया दस्ते तैनात किए हैं।
विज्ञापन

शहर के प्रमुख मंदिरों और सार्वजनिक स्थलों के बाहर पुलिस ने अतिरिक्त जवान तैनात किए हैं। प्रमुख बाजारों में भी रात और दिन के समय पुलिस अर्धसैनिक बलों के साथ मिलकर गश्त करेगी। बुधवार की रात शहर के कई जगहों पर पुलिस की ओर से सर्च आपरेशन चलाया गया। इनमें शहर के होटल भी शामिल हैं। पुलिस की ओर से होटल मालिकों को कहा गया है कि होटल में रुकने वाले किसी भी शख्स की पूरी जानकारी लेने के बाद ही उसे रुकने दें। यदि एक फीसदी भी उक्त व्यक्ति की गतिविधियों पर शक हो, तो तत्काल पास के पुलिस स्टेशन में इसकी जानकारी दें।
विज्ञापन

अतिरिक्त नाके लगाने के साथ बढ़ाई गई है गश्त
शहर में नवरात्र पर सुरक्षा को लेकर पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं। अगले 9 दिन शहर में ड्रोन से नजर रखी जाएगी। इसके अलावा गश्त बढ़ाई गई है। अतिरिक्त पुलिस नाके लगाए गए हैं। प्रमुख मंदिरों के बाहर सुरक्षाकर्मियों की अतिरिक्त तैनाती की गई है। पावन नवरात्र को लेकर लोगों को भी चाहिए कि पुलिस का सहयोग करें, ताकि सुरक्षा बंदोबस्त में किसी तरह की दिक्कत न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

चंदन कोहली, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed