फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Nature Lover Raj kumar

Jammu News: पर्यावरण संरक्षण के प्रहरी बने पूर्व सैनिक राज कुमार

विज्ञापन
Nature Lover Raj kumar
रियासी। पौधे लगा पर्यावरण का संदेश देते राज कुमार
तीन वर्षों में विभिन्न प्रजातियों के लगाए तीस हजार पौधे
विज्ञापन

विश्व पर्यावरण दिवस पर विशेष का लोगो लगाएं
संवाद न्यूज एजेंसी
रियासी। पर्यावरण को हरा-भरा रखने के लिए विजयपुर के रहने वाले राज कुमार शर्मा तीन वर्षों में तीस हजार पौधे लगा चुके हैं। भारत तिब्बत पुलिस बल के पूर्व हवलदार राज कुमार शर्मा सेवानिवृत्त होने के बाद से पर्यावरण संरक्षण को अपना कर्तव्य मान रहे हैं।
उन्होंने रियासी जिला मुख्यालय व आसपास के ग्रामीण पहाड़ी इलाकों में विभिन्न प्रजातियों के तीस हजार पौधे लगाए हैं। इनमें हर एक व्यक्ति की सांसों के लिए जरूरी आक्सीजन देने वाले पीपल के तीन सौ पौधे शामिल हैं। विश्व पर्यावरण दिवस पर राज कुमार शर्मा ने पौधे लगाकर सभी को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि आज के समय में प्लास्टिक प्रदूषण गंभीर खतरा बना हुआ है। यह न केवल मानव जबकि धरती, जल,वायु,जीव जंतुओं के लिए भी घातक बन चुका है।
विज्ञापन

हर दिन लाखों किलो सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल होता है जो हमारे खेतों, नदियों, नालों व प्राकृतिक जलाशयों को जहरीला बना रहा है। इसका प्रभाव आने वाली पीढ़ियों तक न पहुंचे, इसके लिए सभी को एक साथ मिलकर पर्यावरण संरक्षण के लिए अपना सामूहिक कर्तव्य अदा करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिंगल यूज प्लास्टिक का पूरी तरह से बहिष्कार कर सामान डालने के लिए कपड़े व जूट के बैग अपनाने होंगे। कचरे का सही प्रबंधन कर पौधारोपण व जल संरक्षण को बढ़ावा देना होगा। प्लास्टिक हटाएं व प्रकृति बचाएं का नारा देते हुए बच्चों व युवाओं को पर्यावरण की सुरक्षा के लिए जागृत करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed