फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   natrang, new artist

Jammu News: पद्मश्री बलवंत ने नटरंग में 18 नए कलाकारों को किया शामिल

विज्ञापन
natrang, new artist
जम्मू। नटरंग के निदेशक पद्मश्री बलवंत ठाकुर ने वीरवार को नटरंग में 18 नए युवा कलाकारों को शामिल किया। निदेशक ने कहा कि जम्मू में नटरंग 1983 में स्थापना के बाद से ही देश के शीर्ष पेशेवरों के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रदान करने का प्रयास कर रहा है। कई मौकों पर नटरंग ने संगठन में काम करने वाले कलाकारों को प्रशिक्षित करने के लिए अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों को आमंत्रित किया। आशा व्यक्त की कि जिन कलाकारों को शामिल किया वे केंद्रशासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के लिए बड़ा नाम कमाएंगे। नए कलाकारों में तानिया बालगोत्रा, दीपशिखा शर्मा, राधिका खजूरिया, अनमोलप्रीत कौर, जसप्रीत कौर, मलिक मदीहा, रितिका, कशिश मिस्री, हिमांशी जैन, सुहानी शर्मा, प्रेरणा शर्मा, महक बंजोर, भूमि नागोत्रा, राघव पंडिता, श्रुति शर्मा, अमित राणा, आनंद वर्मा और कशिश कटोच हैं। नए बैचों को सनी मुजू (नृत्य) और नीरज कांत (थिएटर) द्वारा प्रशिक्षित किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed