लेहः आदि महोत्सव में पहुंचे अर्जुन मुंडा, आदिवासियों के लिए सरकार ने उठाया बड़ा कदम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटते ही लद्दाखी आदिवासियों को उद्यमी बनाने के लिए केंद्र सरकार लेह-लद्दाख पहुंच रही है। केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री अर्जुन मुंडा महोत्सव के शुभारंभ कार्यक्रम में पहुंच चुके हैं। साथ ही केंद्रीय जनजातीय कार्य राज्य मंत्री रेणुका सिंह और ट्राइफेड के अध्यक्ष आरसी मीणा भी मौजूद रहेंगे। इसके लिए केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्रालय लेह के पोलो मैदान में नौ दिवसीय जनजातीय पर्व, आदि महोत्सव का आयोजन कर रहा है। 17 से 25 अगस्त तक होने वाले इस कार्यक्रम में 20 राज्यों के 160 आदिवासी कारीगर भी पहुंच रहे हैं।
Arjun Munda, Union Min for Tribal Affairs on National Tribal Festival 'Aadi Mahotsav' that begins in Leh today: Through this festival artisans of this region will be given an exposure on how to market their products internationally. It'll also provide more opportunities to them. pic.twitter.com/nFJgq3nYZf
— ANI (@ANI) August 17, 2019
इस आयोजन के जरिए लद्दाख क्षेत्र में रहने वाले 70 फीसदी से ज्यादा आदिवासियों को देश ही नहीं दुनिया के बाजार में पहुंचने का मौका मिलेगा। इनका अन्य हिस्सों के प्रशिक्षित कारीगरों से परिचय होगा और वह उद्यमी बनने का गुर भी सीखेंगें। फिलहाल लद्दाखी आदिवासी काम जानते हुए भी मजदूर सरीखा काम करते हैं और उनके मेहनताने का अधिकांश हिस्सा बिचौलिये खा जाते हैं।