फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   national singing and dance, jk champion

Jammu News: राष्ट्रीय गायन व नृत्य चैंपियनशिप में जम्मू-कश्मीर ओवरऑल चैंपियन

विज्ञापन
national singing and dance, jk champion
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जम्मू। जम्मू-कश्मीर के बच्चों और युवाओं ने राष्ट्रीय गायन व नृत्य चैंपियनशिप 2023-24 में समग्र विजेता पुरस्कार जीत कर प्रदेश का नाम रोशन किया है। मध्यप्रदेश के खंडवाल में छह जनवरी को राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन डांस स्पोर्ट्स एसोसिएशन (भारत) ने किया था। प्रदेश के विभिन्न इलाकों के 24 बच्चों और युवाओं ने भाग लिया। शानदार प्रदर्शन करते हुए विभिन्न श्रेणियों में पदक (स्वर्ण, रजत और कांस्य) जीते। इनका चयन डांस स्पोर्ट्स काउंसिल जम्मू-कश्मीर द्वारा आयोजित जिला और राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में प्रदर्शन के आधार पर किया गया था।
डोडा से तविशी आनंद और रियासी से अराध्या रैना ने एकल वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। इश्मीत कौर, प्रियांशु और प्रिंस ने ट्रायो डांस श्रेणी में स्वर्ण पदक जीता। हरमन डांस इंस्टीट्यूट अपर गाड़ीगढ़ जम्मू के भांगड़ा ग्रुप ने समूह नृत्य श्रेणी में रजत पदक जीता। रियासी से आलिया थापा और उधमपुर जिले से हेमशिखा शर्मा ने जूनियर वर्ग में रजत पदक जीता। जम्मू-कश्मीर यूटी के प्रतिभागियों को समग्र विजेता घोषित किया गया और उन्हें डांस स्पोर्ट्स एसोसिएशन के राष्ट्रीय सचिव रजनीकांत ठाकुर द्वारा चेक देकर सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के लिए हरमन कल्चरल एंड एजुकेशनल सोसायटी जम्मू के प्रबंधन द्वारा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वालों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

प्रतिभागियों की जम्मू-कश्मीर यूटी टीम के साथ डांस स्पोर्ट्स काउंसिल ऑफ के अध्यक्ष तजिंदर सिंह, डांस स्पोर्ट्स एसोसिएशन के तकनीकी सचिव गुरविंदर कौर, कोरियोग्राफर पूनम होंडा भी शामिल थीं। शानदार प्रदर्शन करने वालों को श्रीलंका में आयोजित होने वाली साउथ एसोसिएशन चैंपियनशिप 2024 में चुना गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed