फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   national science centre

जम्मू के चौआदी में बनेगा प्रदेश का पहला राष्ट्रीय विज्ञान केंद्र

विज्ञापन
national science centre
जम्मू। जम्मू के चौआदी में 100 कनाल भूमि पर प्रदेश के पहले राष्ट्रीय विज्ञान केंद्र बनेगा। केंद्र सरकार के सहयोग से नई दिल्ली के राष्ट्रीय विज्ञान केंद्र की तर्ज पर स्थापना की जाएगी, जिससे जम्मू-कश्मीर के विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण में बदलाव आएगा। साथ ही विज्ञान प्रदर्शनियों और परस्पर संवादी शिक्षात्मक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार केंद्र में नोबेले पुरस्कार विजेताओं, प्रतिष्ठित वैज्ञानिकों और प्रौद्योगिकी विदों, अंतरिक्ष यात्रियों, संग्राहालय, व्यवसायी और विभिन्न क्षेत्रों के अन्य प्रतिष्ठित लोग आएंगे। इससे वैज्ञानिक दृष्टिकोण के साथ ही युवाओं को आत्मनिर्भर बनने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन

मनोरंजन के साथ विज्ञान को समझने में मिलेगी मदद
राष्ट्रीय विज्ञान केंद्र में हर उम्र के लोगों को विज्ञान में हो रही नए अविष्कारों व जानकारियों के साथ मनोरंजन का भी मौका मिलेगा। विज्ञान में रुचि रखने वालों के लिए राष्ट्रीय विज्ञान केंद्र सबसे सृजनात्मक जगह होती है। हैरिटेज और डायनासोर गैलरी, मानव जीव विज्ञान गैलरी, फन साइंस लाइब्रेरी आदि राष्ट्रीय विज्ञान केंद्र में लोगों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञान केंद्र की जम्मू में स्थापना के लिए 100 कनाल भूमि चौआदी में उपायुक्त ने आवंटित कर दी है। राष्ट्रीय स्तर का विज्ञान केंद्र बनने के बाद इस क्षेत्र को काफी लाभ मिलेगा।
- सौरभ भगत, प्रशासनिक सचिव, विज्ञान एवं तकनीकी विभाग जम्मू-कश्मीर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed