{"_id":"5d3b3e958ebc3e6ca302b590","slug":"national-investigation-agency-nia-raid-in-sopore-kashmir-in-terror-funding-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतंकी फंडिंग मामले में एनआईए ने कश्मीर के सोपोर में की छापामारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आतंकी फंडिंग मामले में एनआईए ने कश्मीर के सोपोर में की छापामारी
Fri, 26 Jul 2019 11:25 PM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
Published by: Pranjal Dixit
Updated Fri, 26 Jul 2019 11:25 PM IST
विज्ञापन
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (फाइल फोटो)
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की टीम ने शुक्रवार को बारामुला जिले के सोपोर के क्रांक्शिवन इलाके में छापेमारी की। सूत्रों के अनुसार एनआईए की टीम सुबह 10 बजे के करीब इलाके में सनौल्लहा भट के घर पहुंची जहां उनके द्वारा तलाशी अभियान चलाया गया। इस दौरान सीआरपीएफ और पुलिस की टीम भी उनके साथ थी। हालांकि, इसके बारे में आधिकारिक रूप से किसी के द्वारा पुष्टि नहीं की गई है।
विज्ञापन
इससे पहले गुरुवार को एनआईए की एक टीम ने उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले में व्यवसायी जौहर अहमद भट के घर पर छापा मारा था। घर की तलाशी भी ली गई। छापे की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। पिछले तीन दिन से एनआईए की टीम घाटी में छापे मार रही है।
विज्ञापन
मंगलवार को टीम ने क्रॉस एलओसी ट्रेड के जरिये आतंकवाद को बढ़ावा देने के मामले में छह और बुधवार को युवाओं को आतंकवाद के रास्ते पर चलने के लिए उकसाने के आरोप में छापा मारा था।
विज्ञापन