{"_id":"5c37094cbdec2256ca01edfe","slug":"national-executive-council-meeting-of-bjp-to-be-held-in-delhi-on-11th-and-12th-january","type":"story","status":"publish","title_hn":"नई दिल्ली में चुनाव रणनीति सीखने जाएगा प्रदेश भाजपा नेतृत्व, राष्ट्रीय कार्यकारी परिषद की होगी बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नई दिल्ली में चुनाव रणनीति सीखने जाएगा प्रदेश भाजपा नेतृत्व, राष्ट्रीय कार्यकारी परिषद की होगी बैठक
Thu, 10 Jan 2019 02:28 PM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Pranjal Dixit
Updated Thu, 10 Jan 2019 02:28 PM IST
विज्ञापन
bjp national executive meeting
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र रैना समेत रियासत से पार्टी के सांसद, पूर्व विधायक, एमएलसी सहित करीब 300 नेता 11 जनवरी से नई दिल्ली में शुरू होने जा रही पार्टी की राष्ट्रीय परिषद की बैठक में हिस्सा लेंगे।
बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और राष्ट्रीय स्तर के सभी नेता लोकसभा चुनाव को लेकर देश भर के पार्टी नेताओं के साथ चर्चा करेंगे। साथ ही प्रदेश स्तर पर हो रही तैयारियों की जानकारी भी ली जाएगी। पार्टी सूत्रों के अनुसार जम्मू-कश्मीर में लोकसभा चुनाव के साथ विधानसभा चुनाव हों या नहीं, इस मामले पर प्रदेश नेतृत्व पार्टी के राष्ट्रीय नेताओं के साथ चर्चा भी करेगा।
रियासत में भाजपा के तीन लोकसभा सांसद हैं। इनमें से लद्दाख के सांसद थुप्स्टान छिवांग के बैठक में हिस्सा लेने के आसार कम ही हैं। वह दिसंबर 2018 में पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे चुके हैं। हालांकि उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं किया गया है। इसके अलावा लद्दाख में उनके कुछ और समर्थक भाजपा नेताओं के भी बैठक से दूरी बनाए रखने के आसार हैं।
विज्ञापन
वहीं, जम्मू कश्मीर के दो भाजपा नेता, जिसमें काउंसलर संजय बड़ू और प्रदेश मीडिया सचिव डा. प्रदीप महोत्रा बुधवार शाम को ही नई दिल्ली के लिए रवाना हो गए। पार्टी नेताओं के अनुसार वीरवार को करीब तीन सौ नेता नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे।
भाजपा जम्मू-कश्मीर के प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र रैना ने बताया कि नई दिल्ली में 11, 12 जनवरी को होने जा रही राष्ट्रीय कार्यकारी परिषद की बैठक में जम्मू कश्मीर में सभी क्षेत्रों से करीब तीन सौ पार्टी नेता हिस्सा लेंगे। परिषद की बैठक के अलावा राष्ट्रीय नेताओं से रियासत के सियासी हालात व जम्मू कश्मीर में लोकसभा के साथ साथ विधानसभा चुनाव पर चर्चा होने की उम्मीद है।