{"_id":"5805fe374f1c1b434b7029f4","slug":"national-confrance-and-congress-increasing-sepratism-says-bjp","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलगाववाद को बढ़ावा दे रही नेशनल कांफ्रेंस और कांग्रेस: भाजपा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलगाववाद को बढ़ावा दे रही नेशनल कांफ्रेंस और कांग्रेस: भाजपा
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Tue, 18 Oct 2016 04:20 PM IST
विज्ञापन
भाजपा
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रो. विरेंद्र गुप्ता ने नेकां और कांग्रेस नेताओं पर आरोप लगाया है कि वे अलगाववाद को बढ़ावा देने का काम कर रहे हैं। गुप्ता ने कहा है कि कांग्रेस और नेकां नेताओं में गुलाम मोहम्मद सरूरी, अजय सडोत्रा, चौधरी हारून रशीद खताना आदि ने अपने हालिया बयानों में ऐसी बातें कही हैं, जिनसे यह पुष्टि होती है।
भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता ने कहा है कि 2008 से 2014 तक रियासत में नेकां कांग्रेस का शासन रहा। इस दौरान शासन व प्रशासन का क्या हाल रहा, यह किसी से छिपा नहीं है। यहां तक की कश्मीर में बाढ़ के समय सरकारी मशीनरी के नाकाम हो जाने के बाद श्रीनगर शहर व घाटी के लोगों की जान बचाने के लिए केंद्र सरकार को सक्रिय होना पड़ा।
उन्होंने कहा उमर सरकार वादों पर खरी नहीं उतरी और युवाओं को रोजगार तक मुहैया नहीं करवा पाई। जो रोजगार मिले भी वह भी एक तिहाई मूल वेतन पर। इससे समाज व युवाओं में नाराजगी बढ़ी। उन्होंने सडोत्रा के बयान पर कहा है कि नेकां शुरू से ही पीओजेके और रिफ्यूजियों के मुद्दों की उपेक्षा करती रही है।