फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   National Conference weak in numbers now everyone's eyes on cabinet expansion

J&K: संख्या बल में कमजोर नेशनल कॉन्फ्रेंस अब मंत्रिमंडल विस्तार पर सबकी निगाहें, 41 विधायकों के सहारे सत्ता

Sun, 10 May 2026 12:24 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: Nikita Gupta Updated Sun, 10 May 2026 12:24 PM IST
सार

जम्मू-कश्मीर में नेशनल कॉन्फ्रेंस के सामने मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर राजनीतिक चुनौती खड़ी हो गई है, क्योंकि पार्टी के पास 41 विधायक हैं जबकि बहुमत के लिए 46 विधायकों की जरूरत है। कांग्रेस और अन्य सहयोगियों के साथ सरकार चला रही एनसी में खाली मंत्रिमंडल पदों को लेकर अंदरूनी खींचतान बढ़ गई है।

विज्ञापन
National Conference weak in numbers now everyone's eyes on cabinet expansion
नेशनल कॉन्फ्रेंस के विधायक दल - फोटो : बासित जरगर

विस्तार

प्रदेश में उपजे राजनीतिक द्वंद्व के बीच आकलन संख्या बल का भी हो रहा है। सदन में अकेले पूर्ण बहुमत से दूर और अपनों से घिरी नेशनल कॉन्फ्रेंस के पास 41 विधायक हैं। सत्ता पर बने रहने के लिए 46 विधायकों की जरूरत है। कांग्रेस और दूसरे दलों को साथ लेकर सरकार बनाने वाली एनसी के सामने संकट मंत्रिमंडल विस्तार से उपजा है।

विज्ञापन


मंत्रिमंडल गठन के बाद नेशनल कॉन्फ्रेंस का कुनबा एकजुट रहेगा या दरार आएगी, सियासी गलियारों में इस बात का आकलन हो रहा है। दरअसल, मंत्रिमडल में तीन पद खाली हैं। नेशनल कॉन्फ्रेंस के वरिष्ठ नेता इसके लिए ताल ठोंक रहे हैं और कई मौकों पर अपनी अहमियत जता चुके हैं। दूसरी ओर कांग्रेस लंबे समय से मंत्रिमंडल में शामिल होने का इंतजार कर रही है। कांग्रेस के पास छह विधायक हैं।
विज्ञापन


हालांकि कांग्रेस ने अभी तक खुले मंच से मंत्रिमंडल में जगह नहीं मांगी है लेकिन दोनों दलों के बीच कई मौकों पर मंत्रिमंडल को लेकर तकरार होती रही है। कांग्रेस ने शुरुआत में मंत्रिमंडल में दो पदों की पैरवी की थी, पर एनसी ने इसे स्वीकार नहीं किया। प्रदेश मंत्रिमंडल में नेशनल कॉन्फ्रेंस के अलावा निर्दलीय चुनाव जीते सतीश शर्मा को जगह दी गई है। मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के अलावा दो मंत्री कश्मीर से तो उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी समेत दो मंत्री जम्मू संभाग से हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

राज्यसभा चुनाव में हुई थी क्रॉस वोटिंग
राज्यसभा चुनाव से पहले भाजपा को रोकने के लिए एनसी ने सभी दलों के साथ गठबंधन कर लिया था। इस गठबंधन में धुर विरोधी पीडीपी भी शामिल थी लेकिन मतदान के दौरान चार विधायकों ने क्रॉस वोटिंग कर दी तो अलग-अलग सीटों पर दो विधायकों के वोट रद्द हो गए। नेशनल कॉन्फ्रेंस ने क्रॉस वोटिंग की जांच की बात कही थी, लेकिन बाद में इसके आरोप पीडीपी पर मढ़ दिए गए।

वेंटिलेटर पर नेशनल कॉन्फ्रेंस, कैबिनेट में विस्तार से टूट जाएगी पार्टी : सुनील शर्मा
श्रीनगर। नेता प्रतिपक्ष सुनील शर्मा ने शनिवार को कहा कि नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) वेंटिलेटर पर है। कैबिनेट विस्तार से पार्टी में फूट पड़ सकती है। वरिष्ठ भाजपा नेता ने दावा किया कि एनसी कैबिनेट में थोड़ा सा भी विस्तार करती है तो पार्टी दो हिस्सों में बंट जाएगी। नेकां के भीतर यह बीमारी इतनी गहरी हो चुकी है कि उनके पास इसका कोई इलाज नहीं है। नेकां ने जिन लोगों को भाजपा के खिलाफ बोलने का काम सौंपा है, वहीं नेकां के आंतरिक स्वास्थ्य को खराब करने के लिए जिम्मेदार हैं। उन्होंने नेकां मुख्यालय नवाए-ए-सुबह में हाल के विरोध-प्रदर्शनों को इस गहरे होते संकट से जोड़ा। उन्होंने कहा कि वहां जो कुछ भी हुआ वह उन लोगों की वजह से हुआ जिन्हें हमारे खिलाफ बोलने का काम सौंपा गया है।

हम पहले पूर्ण राज्य लेंगे फिर मंत्रिमंडल : कांग्रेस
जम्मू-कश्मीर कांग्रेस के प्रवक्ता रविंदर शर्मा ने कहा, पार्टी मंत्रिमंडल में तब तक शामिल नहीं होगी, जब तक जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा न मिल जाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सीधी लड़ाई भाजपा के साथ है और इसका लगातार विरोध जारी रहेगा। कहा, उपराज्यपाल की शक्तियां और बढ़ाना तानाशाही की ओर पहल की निशानी है। भविष्य में इसका असर प्रदेश के लोगों पर पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed