{"_id":"5c8452c8bdec2214645364c9","slug":"national-conference-president-and-ex-cm-dr-farooq-abdullah-denies-bjp-alliance","type":"story","status":"publish","title_hn":"मर जाएंगे, पर भाजपा के साथ सरकार नहीं बनाएंगे: फारुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मर जाएंगे, पर भाजपा के साथ सरकार नहीं बनाएंगे: फारुक
Sun, 10 Mar 2019 05:26 AM IST
vivek shukla
ब्यूरो, अमर उजाला, अनंतनाग
ब्यूरो, अमर उजाला, अनंतनाग
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 10 Mar 2019 05:26 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेशनल कांफ्रेंस अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर फारूक अब्दुल्ला ने भाजपा के साथ गठबंधन की संभावनाओं से इनकार करते हुए कहा कि वह मर जाएंगे लेकिन भाजपा के साथ कभी भी सरकार नहीं बनाएंगे। कश्मीर में भाजपा की जड़े फैलाने के लिए पीडीपी को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि उसने भाजपा को यहां लाकर बड़ी गलती है।
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद को उन्होंने इसके लिए कई बार आगाह भी किया था कि यह गलत हो रहा है। पत्रकारों से कहा कि हम चाहते हैं कि चुनाव जल्द होने चाहिए। रियासत की जनता के समक्ष काफी परेशानियां हैं, जिसका समाधान एक चुनी सरकार कर सकती है।
विज्ञापन
चुनाव आयोग को चाहिए कि वह लोकसभा चुनाव के साथ-साथ विधानसभा चुनाव भी कराए। जब यहां पंचायत चुनाव कराया तो विधानसभा चुनाव करने में क्या हर्ज है।
जम्मू बस स्टैंड में हुए ग्रेनेड हमले पर कहा कि केंद्र सरकार जब तक जम्मू-कश्मीर के युवाओं से बात नहीं करती है तब तक हालात में बेहतरी नहीं आ सकती है। पाकिस्तानी प्रधानमंत्री पर बोलते हुए कहा कि वह व्यक्तिगत रूप से इमरान खान को जानते हैं। अगर इमरान ने पाकिस्तान में आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई की है तो अच्छी बात है।
विज्ञापन