{"_id":"68e8ea8882581911e50e6e5a","slug":"national-conference-has-announced-three-candidates-2025-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्यसभा चुनाव: नेशनल कांफ्रेंस ने तीन उम्मीदवारों के नाम किए घोषित, चौथी सीट पर जल्द होगा फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्यसभा चुनाव: नेशनल कांफ्रेंस ने तीन उम्मीदवारों के नाम किए घोषित, चौथी सीट पर जल्द होगा फैसला
Fri, 10 Oct 2025 04:44 PM IST
निकिता गुप्ता
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: निकिता गुप्ता
Updated Fri, 10 Oct 2025 04:44 PM IST
सार
नेशनल कांफ्रेंस ने राज्यसभा चुनाव के लिए चौधरी मोहम्मद रामजान, सज्जाद किचलू और शम्मी ओबेरॉय को उम्मीदवार घोषित किया है। पार्टी महासचिव नासिर असलम वानी ने बताया कि चौथे उम्मीदवार के नाम पर जल्द निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
चौधरी मोहम्मद रामजान, शम्मी ओबेरॉय और सज्जाद किचलू
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नेशनल कांफ्रेंस ने आगामी राज्यसभा चुनाव के लिए अपने तीन उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। पार्टी ने चौधरी मोहम्मद रामजान, सज्जाद किचलू और शम्मी ओबेरॉय को उम्मीदवार बनाया है।
विज्ञापन
पार्टी के महासचिव नासिर असलम वानी ने जानकारी देते हुए कहा कि चौथी सीट को लेकर अब तक अंतिम फैसला नहीं लिया गया है और इस पर जल्द विचार किया जाएगा।
राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है और नेशनल कांफ्रेंस द्वारा घोषित उम्मीदवारों के नाम से साफ है कि पार्टी अनुभव और क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व को महत्व दे रही है। जल्द ही चौथे उम्मीदवार के नाम पर भी निर्णय लिए जाने की संभावना है।
विज्ञापन