फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   national conference and congress got divorced

नेकां-कांग्रेस का तलाक, चुनाव में होंगे आमने-सामने

Sun, 20 Jul 2014 09:17 PM IST
Updated Sun, 20 Jul 2014 09:17 PM IST
विज्ञापन
national conference and congress got divorced

जम्मू-कश्मीर में नेशनल कांफ्रेंस और कांग्रेस का पांच साल पुराना गठबंधन टूट गया है। कांग्रेस ने रियासत की सभी 87 सीटों पर प्रत्याशियों का खड़ा करने का फैसला किया है। जबकि मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने ट्विटर पर घोषण की है नेशनल कांफ्रेंस विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के साथ गठबंधन नहीं करेगी।

विज्ञापन


लोकसभा चुनावों में हुई करारी हार के बाद कांग्रेस के लिए यह पहला बड़ा झटका माना जा रहा है। जम्मू-कश्मीर में साल के अंत तक विधानसभा चुनाव होने हैं।

कांग्रेस के साथ मिल कर चुनाव नहीं लड़ेगी नेकां

national conference and congress got divorced

जम्मू-कश्मीर व‌िधानसभा चुनावों के लिए नेशनल कांफ्रेंस के प्रत्याशियों की पहली सूची आने के बाद कयास लगाए जा रहे थे क‌ि कांग्रेस और नेकां का गठबंधन टूट सकता है। रविवार को इसकी घोषणा भी हो गई।

हालांकि, कांग्रेस कार्यकर्ता भी नेकां से गठबंधन के पक्ष में नहीं थे। जिसके बाद कांग्रेस की वरिष्ठ नेता अंबिका सोनी ने जम्‍मू-कश्मीर की सभी 87 सीटों पर प्रत्याशी उतारने की घोषणा की।




विज्ञापन
विज्ञापन

'दस दिन पहले सोनिया गांधी से मिलने गया था'

national conference and congress got divorced

वहीं मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने रविवार को साफ कि नेशनल कांफ्रेंस इस बार कांग्रेस के साथ मिल कर चुनाव नहीं लड़ेगी। उमर ने कहा क‌ि, मैंने दस दिन पहले ही कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को गठबंधन तोड़ने के बारे में बता दिया था। 

उमर ने ट्वीट करके कहा, मैं दस दिन  पहले सोनिया गांधी से मिलने गया था, मैंने उन्हें अब तक साथ देने के ल‌िए धन्यवाद ‌दिया और अपनी पार्टी के फैसले के बारे में बताया।

मैंने उन्हें इस बारे में बता दिया था लेकिन इस बात को मीडिया को बताकर सुर्खियां नहीं बटौरना चाहता था।




विज्ञापन

'कांग्रेस अकेले लड़ेगी व‌िधानसभा चुनाव'

national conference and congress got divorced

लोकसभा में भी नेशनल कांफ्रेंस हारी
2008 में हुए व‌िधानसभा चुनावों में नेशनल कांफ्रेंस को 28 सीटें, पीडीपी को 21, कांग्रेस को 17 भाजपा को 11 और अन्य दलों को तीन सीटें हासिल हुई थीं। इसी तरह 2014 लोकसभा चुनावों में भी नेशनल कांफ्रेंस को कोई सीट सीट नहीं मिली है। भाजपा को तीन और पीडीपी को तीन सीटें हासिल हुईं थी।


कांग्रेस अकेले लड़ेगी चुनाव
अब्दुल्ला ने कहा क‌ि गठबंधन तोड़ने का फैसला उनका अपना है। अब्दुल्ला के ट्वीट के बाद कांग्रेस ने भी यह साफ कर दिया है क‌ि रियासत की सत्ता तक पहुंचने के लिए वह अकेले ही मैदान में उतरेगी। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सैफुद्दीन सोज ने कहा है क‌ि पार्टी प्रदेश के 87 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी।




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed