{"_id":"61dc5dc214642405fa4eef0e","slug":"national-commission-for-minorities-said-benefits-of-central-schemes-will-reach-all-ladakhis-local-representatives-meet-members","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग ने कहा: सभी लद्दाखियों तक पहुंचेगा केंद्रीय योजनाओं का लाभ, स्थानीय प्रतिनिधियों ने सदस्यों से की मुलाकात ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग ने कहा: सभी लद्दाखियों तक पहुंचेगा केंद्रीय योजनाओं का लाभ, स्थानीय प्रतिनिधियों ने सदस्यों से की मुलाकात
Mon, 10 Jan 2022 09:54 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू/लेह
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू/लेह
Published by: विमल शर्मा
Updated Mon, 10 Jan 2022 09:54 PM IST
सार
राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग की सदस्य रिंचन लामो लद्दाख स्वायत्त पहाड़ी विकास परिषद लेह की ओर से आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने पहुंची। उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यकों वर्ग के बच्चों से लेकर महिलाओं और युवाओं के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं चलाई जा रही हैं।
विज्ञापन
National Minorities Commission member Rinchen Lamo।
- फोटो : संवाद
विस्तार
राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग की सदस्य रिंचन लामो ने कहा कि लद्दाख में केंद्र सरकार की सभी योजनाओं को चरणवार रूप से जमीनी स्तर तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यकों वर्ग के बच्चों से लेकर महिलाओं और युवाओं के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं हैं। इसका लाभ लोगों तक पहुंचाना होगा।
विज्ञापन
लद्दाख की रहने वाली रिंचन लामो लद्दाख स्वायत्त पहाड़ी विकास परिषद लेह की ओर से आयोजित बैठक को संबोधित कर रही थीं। परिषद सदस्यों ने कहा कि लामो का राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग की सदस्य बनना गौरव की बात है। लेह के प्रतिनिधियों ने शिक्षा के लिए वित्तीय सहायता समेत कई अन्य मुद्दों पर बात रखी।
विज्ञापन
लेह परिषद के उपाध्यक्ष सेरिंग अंगचुक समेत अन्य प्रतिनिधियों ने कहा कि केंद्रीय योजनाओं के तहत पूरे जिले को कवर किया जाना चाहिए। उन्होंने बच्चों को सरलता से पढ़ाने के लिए स्कूलों में भोटी भाषा और बौद्ध अध्ययन विषय के शिक्षकों की तैनाती की मांग उठाई।
विज्ञापन