{"_id":"602eb3638ebc3ee964416446","slug":"national-club-became-champion-after-defeating-vijaypur-reasi-news-jmu229487842","type":"story","status":"publish","title_hn":"विजयपुर को हरा नेशनल क्लब बना चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विजयपुर को हरा नेशनल क्लब बना चैंपियन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रियासी। सेना की तरफ से स्थानीय स्टेडियम में आपरेशन सद्भावना के तहत करवाई गई क्रिकेट प्रतियोगिता का वीरवार को समापन हो गया। फाइनल में नेशनल क्लब ने विजयपुर क्लब को आठ विकेट से हरा कर प्रतियोगिता को अपने नाम किया।
विजयपुर की टीम ने पहले बल्लेेबाजी करते हुए 93 रन बनाए। इसमें बल्लेबाज कालू ने 25, नितिन ने 21 और अजीत ने 19 रन बनाए। विजयपुर टीम एक समय अच्छे स्कोर की तरफ बढ़ रही थी, लेकिन गेंदबाज यासीन ने एक ही ओवर में चार विकेट झटक कर परेशानी में डाल दिया। इस के अलावा गेंदबाज पिंटू ने दो, देव सिंह, साहिल व अर्जुन ने एक-एक विकेट हासिल लिया।
नेशनल क्लब बल्लेबाज पिंटू के 21, पंकज के नाबाद 33 व बिक्की के नाबाद 16 रनों की बदौलत मैच 11वें ओवर में आठ विकेट से जीत लिया। विजयपुर के गेंदबाज नितिन ने दो विकेट लिए। प्रतियोगिता में क्षेत्र के आठ क्रिकेट कल्बों ने हिस्सा लिया। फाइनल मैच के मौके पर सेना के अधिकारियों ने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्राफी, क्रिकेट किट और मेडल दे कर सम्मानित किया। बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले नेशनल क्लब के पिंटू को मैन आफ द मैच और यासीन को मैन आफ द सीरीज चुना गया।