{"_id":"6238b8ae6e98c26bc85c0ef3","slug":"national-archery-match-at-jammu-ma-stadium","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: एमए स्टेडियम में सुबह आठ बजे से खेले जाएंगे राष्ट्रीय तीरंदाजी मुकाबले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: एमए स्टेडियम में सुबह आठ बजे से खेले जाएंगे राष्ट्रीय तीरंदाजी मुकाबले
Tue, 22 Mar 2022 12:14 AM IST
प्रशांत कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, जम्मू।
अमर उजाला ब्यूरो, जम्मू।
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Tue, 22 Mar 2022 12:14 AM IST
सार
जम्मू के एमए स्टेडियम में 41वीं सीनियर राष्ट्रीय तीरंदाजी चैंपियनशिप की मुख्य स्पर्धाओं का आगाज मंगलवार से होगा। स्पर्धा का मुख्य आकर्षण विश्व की नंबर एक तीरंदाज दीपिका कुमारी,ओलंपियन अतानु दास और ओलंपियन तरुणदीप राई होंगे।
विज्ञापन
एमए स्टेडियम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
41वीं सीनियर राष्ट्रीय तीरंदाजी चैंपियनशिप की मुख्य स्पर्धाओं का आगाज मंगलवार से एमए स्टेडियम में होगा। रिकर्व स्पर्धा में सुबह आठ बजे से मुकाबले शुरू होंगे। इस स्पर्धा का मुख्य आकर्षण विश्व की नंबर एक तीरंदाज दीपिका कुमारी,ओलंपियन अतानु दास और ओलंपियन तरुणदीप राई होंगे।
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर तीरंदाजी एसोसिएशन के अध्यक्ष सुनील शर्मा ने कहा कि मुख्य मुकाबलों के लिए सोमवार को एमए स्टेडियम में सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं। विभिन्न राज्यों के खिलाड़ी भी पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर में पहली बार राष्ट्रीय स्तर की तीरंदाजी चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है। इसमें एक हजार के करीब खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। चैंपियनशिप 30 मार्च तक चलेगी।
विज्ञापन