फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   national anthem must sing in schools : azad

स्कूलों में राष्ट्रगान अवश्य होना चाहिए: आजाद

Fri, 21 Aug 2015 10:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Fri, 21 Aug 2015 10:45 AM IST
विज्ञापन
national anthem must sing in schools : azad

डोडा जिले के गांव भागवा के हायर सेकेंडरी स्कूल में कुछ अध्यापकों द्वारा राष्ट्रगान गाने से रोकने के मामले पर राज्यसभा में विपक्ष के नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री गुलाम नबी आजाद ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हर हाल में स्कूलों में राष्ट्रगान अनिवार्य रूप से गाया जाना चाहिए। यदि कोई शिक्षक इस पर रोक लगाने की जुर्रत करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन


राष्ट्रगान संबंधी सवाल पर उन्होंने कहा कि जब हम स्कूल में पढ़ाई करते थे, तब भी राष्ट्रगान गाया जाता था तो आज ऐसा क्या हो गया तो राष्ट्रगान नहीं गाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं पूर्व विधायक अब्दुल मजीद वानी ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का भी आदेश है कि स्कूलों में सुबह की प्रार्थना सभा के दौरान राष्ट्रगान गाया जाए ताकि बच्चों में राष्ट्रभक्ति की भावना पैदा हो।


उन्होंने यह भी कहा कि ऐसा नहीं है कि जो राष्ट्रगान नहीं गाया वह राष्ट्रभक्त नहीं हो सकता और ऐसा भी नहीं है कि जो राष्ट्रगान गाया वह राष्ट्रविरोधी नहीं हो सकता है।

इसलिए इस पर किसी को आपत्ति नहीं होनी चाहिए। यदि कोई शिक्षक विद्यार्थियों पर जबरदस्ती करता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed