फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   narwal, theft ran away, six suspended

Jammu News: नरवाल चौकी से भागा चोर, प्रभारी सहित छह पुलिस कर्मी सस्पेंड

विज्ञापन
narwal, theft ran away, six suspended
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। शहर के नरवाल पुलिस चौकी से एक चोर हवालात फांद कर भाग गया। घटना के दो दिन बाद भी आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर है। पुलिस उसकी धरपपकड़ के लिए छापे मार रही है, हालांकि अभी तक उसका सुराग नहीं लगा है। इस घटना के बाद चौकी प्रभारी सहित छह पुलिस कर्मियों को सस्पेंड किया गया है। मामले में एफआईआर दर्ज की गई है।
जानकारी के अनुसार नरवाल पुलिस चौकी की हवालात में एक चोर बंद था। चिन्नौर पुलिस चौकी से उसकी हिरासत बदलकर नरवाल लाया गया था। इस बीच शुक्रवार तड़के वह मौका पाकर हवालात से भाग गया। जानकारी के अनुसार हवालात के दरवाजे में हथकड़ी का ताला लगाया गया था, जिसे उसने तोड़ दिया और फरार हो गया। बताया जा रहा है वह चौकी की छत्त से कूद कर भागा है। आरोपी अपने एक अन्य साथी के साथ चोरी के एक मामले में शामिल था। उसका एक साथी अभी तक पुलिस की पकड़ा से फरार है। अनुमान लगाया जा रहा है कि हवालात से भागने के बाद यह उसी के पास गया है। एसडीपीओ ईस्ट ने कहा कि इस मामले में एफआईआर दर्ज की है। चौकी प्रभारी समेत छह पुलिस कर्मियों को सस्पेंड किया गया है।
विज्ञापन


चोरी की तीन स्कूटी और बाइक के साथ गिरफ्तार

जम्मू। जानीपुर पुलिस ने चोरी के मामले को सुलझाया है। तीन स्कूटी और बाइक के साथ आरोपी को पकड़ा है। 21 जनवरी को थाने में स्कूटी चोरी की शिकायत दर्ज हुई थी, जिसके बाद एफआईआर हुई। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की मदद से संदिग्ध को पकड़ा। सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी राहुल कुमार उर्फ काका निवासी मुट्ठी से वाहन बरामद किए गए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed