{"_id":"5fdfda1d0e7ba15801105bf6","slug":"narco-terrorism-module-busted-in-kashmir-valley","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर घाटी में नारको टेररिज्म मॉड्यूल का भंडाफोड़, दो रैकेट के छह गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर घाटी में नारको टेररिज्म मॉड्यूल का भंडाफोड़, दो रैकेट के छह गिरफ्तार
Mon, 21 Dec 2020 04:41 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर/बारामुला
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर/बारामुला
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 21 Dec 2020 04:41 AM IST
विज्ञापन
demo pic...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घाटी में पुलिस ने नारको टेररिज्म मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए नशा तस्करों के दो रैकेट के छह लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर इसमें शामिल अन्य लोगों का सुराग लगाने में जुटी है।
विज्ञापन
श्रीनगर पुलिस ने बताया कि सूचना के आधार पर टंकीपोरा के फैय्याज अहमद नादफ के घर पर छापामारी की गई। इस दौरान तीन किलो हेरोइन बरामद की गई। उसे गिरफ्तार कर पूछताछ की गई तो उसने बताया कि वह पंजाब के हैंडलर टोपी सिंह के लगातार संपर्क में था। उसके कहने पर यह खेप उत्तरी कश्मीर के एक युवक को सौंपी जानी थी। बाद में इसमें से कुछ हेरोइन पंजाब भेजी जानी थी। शेष हेरोइन श्रीनगर के युवाओं के बीच वितरित की जानी थी। पुलिस ने बताया कि नारको टेररज्मि के बिंदु से भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
वहीं, बारामुला जिले में उड़ी पुलिस ने दाची से हेरोइन के दो पैकेट के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बीओपी दाची के सामने एक नाका लगाया था। वाहनों की चेकिंग के दौरान एक सूमो को रोका गया। तलाशी में वाहन से हेरोइन के दो पैकेट बरामद किए गए। साथ ही दो लोगों को गिरफ्तार भी किया गया। आरोपियों की पहचान इरफान अहमद मीर और इरशाद अहमद के रूप में हुई है।
विज्ञापन
कालोनियां विकसित करने पर धमकी
श्रीनगर। पीपुल्स एंटी फासिस्ट फ्रंट (पीएएफएफ) ने घाटी में कालोनियां विकसित करने की कोशिशों को लेकर धमकी दी है। फ्रंट की ओर से जारी वीडियो में कहा गया है कि इजराइल की तरह कालोनियां विकसित करने की कोशिशें स्वीकार नहीं होंगी। जो कोई भी इन कालोनियों में रहने की कोशिश करेगा वह संगठन का निशाना बनेगा।
श्रीनगर के युवक ने थामा आतंक का दामन
शहर के नटिपोरा इलाके के एक युवक ने आतंक का दामन थामा है। एसएसपी श्रीनगर ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि उसके कुछ ऑडियो प्राप्त हुए हैं। साथ ही अन्य सूत्रों ने भी इसकी पुष्टि की है कि युवा ने बंदूक उठा लिया है। पुलिस की कोशिश है कि उसे आत्मसमर्पण के लिए राजी किया जा सके। इसके लिए उसके परिवार वालों से भी संपर्क साधा जा रहा है।