फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Narco terror module busted in Budgam jammu kashmir, sir terror associates arrested with 1 kg Heroine and arms

जम्मू-कश्मीरः नार्को आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, एक किलो हेरोइन समेत आतंकियों के छह मददगार गिरफ्तार

Mon, 01 Jun 2020 11:16 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Mon, 01 Jun 2020 11:16 AM IST
विज्ञापन
Narco terror module busted in Budgam jammu kashmir, sir terror associates arrested with 1 kg Heroine and arms
बडगाम में नार्को आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ - फोटो : भारतीय सेना

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। यहां नार्को आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ हुआ है। जिसमें एक किलो हेरोइन समेत छह आतंकी मददगार गिरफ्तार किए गए हैं। इनके पास से हथियार व गोलाबारूद भी बरामद हुआ है। संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर पकड़े गए आतंकियों के मददगारों से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन


बता दें कि सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए बडगाम पुलिस, भारतीय सेना की 50-आरआर सेना, डी / 29 सीआरपीएफ ने बडगाम के चौरडा क्षेत्र में प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) से जुड़े एक नार्को आतंकवादी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया।
विज्ञापन


इसमें आतंकियों के छह मददगार गिरफ्तार किए गए हैं। जिनकी पहचान मुदस्सिर फैयाज, शबीर गनी आर, सगीर अहमद पोसवाल, इस्साक भट्ट और अर्शीद थोकर के रूप में हुई है। वहीं आतंकियों के एक अन्य मददगार से पूछताछ की जा रही है। इनके कब्जे से एक चीनी पिस्तौल, एक हैंड ग्रेनेड, एक किलो हेरोइन और 1,55,000 रुपये बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रारंभिक जांच में यह पता चला है कि यह मॉड्यूल पाकिस्तान स्थित आतंकी संचालकों के लिए काम कर रहा था। नशा तस्करी, हथियारों की आपूर्ति और जेईएम के सक्रिय आतंकवादियों को धन मुहैया करा रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed