{"_id":"f9eb4f05085662449747cb6c7de5aa04","slug":"nandini-tunnel-start-for-25-january-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नंदनी टनल से उधमपुर के लिए सफर 25 से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नंदनी टनल से उधमपुर के लिए सफर 25 से
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sun, 04 Jan 2015 07:13 PM IST
विज्ञापन
नंदनी टनल से जम्मू से उधमपुर की ओर आवाजाही भी इसी महीने की 25 तारीख से शुरू कर दी जाएगी। इसका काम लगभग पूरा हो गया है। सिर्फ सड़क की कटिंग का काम बचा है, जिसके अगले कुछ दिन में पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
नेशनल हाईवे अथारिटी आफ इंडिया के जम्मू संभाग के प्रोजेक्ट डायरेक्टर आरपी सिंह ने इसकी जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि जम्मू से उधमपुर तक के तैयार किए गए हाईवे पर सुरक्षा के इंतजाम भी किए गए हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि जम्मू से उधमपुर तक हाईवे पर तीन एंबुलेंस तैनात रहेंगी, जबकि तीन पेट्रोलिंग स्क्वायड भी होंगे। किसी हादसे की स्थिति में तुरंत राहत पहुंचाने की कोशिश की जाएगी। एक क्रेन भी इस दौरान मौजूद रहेगी।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि जम्मू से उधमपुर तक बनाए गए नए हाईवे का अधिकतर हिस्सा टनल और पुलों पर बनाया गया है। पुलों के कई ऐसे पिलर खड़े किए गए हैं, जिनकी ऊंचाई सौ से डेढ़ सौ फुट तक है। हाईवे के बनने से यहां से गुजरने वाले वाहनों की गति भी अधिक रहेगी, इसलिए सुरक्षा रखना भी बड़ी चुनौती है।
सिंह का कहना है कि हाईवे पर सुरक्षा को लेकर हर तरह की सावधानी बरती गई है। कई तरह के साइन लगा रखे हैं, जो चालकों को सावधानी से चलने के लिए प्रेरित करेंगे। उल्लेखनीय है कि नंदनी टनल से उधमपुर से जम्मू की आवाजाही 3 जनवरी से शुरू कर दी गई है।