{"_id":"7ef90ff89da7bef97852a7f96db81684","slug":"namdhari-xi-hockey-stick-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाकी में नामधारी इलेवन टीम छायी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाकी में नामधारी इलेवन टीम छायी
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Thu, 20 Nov 2014 02:04 AM IST
विज्ञापन
हाकी स्टेडियम में आयोजित दूसरी संत गुरबख्श सिंह मेमोरियल हाकी टूर्नामेंट में बुधवार को खेले गए मुकाबले में नामधारी इलेवन ने पावर हाउस हाकी क्लब पुंछ को 7-2 के अंतर के साथ पराजित करके अगले दौर में प्रवेश किया। नामधारी के अवतार सिंह ने तीन गोल करके टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन
मुकाबले के आरंभ के पांचवें मिनट में ही बक्शींद्र सिंह ने पहला गोल करके टीम को बढ़त दिला दी। सातवें मिनट में बक्शींद्र ने दूसरा गोल करके पावर हाउस क्लब को परेशानी में डाल दिया। इसके बाद अवतार सिंह ने तीसरा गोल करके टीम की जीत को पक्का कर दिया। पांचवां और सातवां गोल भी अवतार सिंह ने ही किया।
विज्ञापन
पावर हाउस हाकी क्लब पुंछ की तरफ से 53वें मिनट में नवीद अहमद व 56वें मिनट में सोहेल अजीम ने गोल किया। पूरे मुकाबले में नामधारी को और दस पेनल्टी कार्नर मिले, जिसमें चार को गोल में तब्दील करने में कामयाबी मिली। पुंछ को एक पेनल्टी कार्नर मिला और उसने भी इसे गोल में तब्दील कर दिया।
विज्ञापन