फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   nagar nigam,tree plantation,drive,jammu news

बरसात में पौधरोपण अभियान चलाएगा नगर निगम

विज्ञापन
nagar nigam,tree plantation,drive,jammu news
जम्मू। बरसात में चिह्नित जगहों पर नगर निगम पौधरोपण करेगा। बीते साल की तरह योजनाबद्ध तरीके से शहर के सभी वार्डों में यह अभियान चलाया जाएगा। यह बात मेयर चंद्र मोहन गुप्ता ने बैठक में कही। उन्होंने कहा कि इसके लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसमें पार्षद भी शामिल होंगे।
विज्ञापन

बैठक में शहरी वानिकी विभाग के रेंज अधिकारी, प्रखंड पर्यवेक्षक एवं वनपाल भी उपस्थित रहे। इसका मुख्य एजेंडा मानसून सीजन के दौरान 76 बटालियन सीआरपीएफ, शहरी वानिकी, जेएमसी के उद्यान और पार्क विंग के साथ मिलकर पौधरोपण अभियान चलाया जाएगा। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि विभिन्न क्षेत्रों में पौधरोपण अभियान चलाया जाएगा। इसमें तवी रिवर नगर निगम सीमा के भीतर सभी पारंपरिक जल निकायों के पास, कुंजवानी क्षेत्र, बंधुरख में नगर भूमि, सैनिक कॉलोनी, छन्नी हिम्मत और अन्य उपलब्ध जगहों में अभियान चलाया जाएगा। मेयर ने शहरवासियों को भी इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया। साथ ही शहर को साफ-सुथरा रखने में नगर निगम का सहयोग करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed