{"_id":"db504ff3737b82480d9d743ed8e228be","slug":"nagar-nigam-starts-renovation-at-park-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर निगम ने शुरू करवाया पार्क के सौंदर्यीकरण का काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर निगम ने शुरू करवाया पार्क के सौंदर्यीकरण का काम
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Thu, 18 Sep 2014 08:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेशम घर कालोनी के पार्क की लंबे समय से देखभाल न किए जाने से संबंधित खबर अमर उजाला में प्रकाशित होते ही नगर निगम ने वीरवार को पार्क की सफाई शुरू कर दी। पार्क की साफ-सफाई किए जाने से स्थानीय लोगों ने खुशी जाहिर की है। गौरतलब है कि रेशमघर कालोनी में एक ही पार्क है, जहां सुबह शाम लोग टहलने के लिए जाते हैं।
विज्ञापन
पार्क में काफी लंबे समय से हाई मास्ट लाइटें खराब थीं, जिससे शाम घिरते ही अंधेरा हो जाता है। उसके बाद शाम को महिलाओं ने पार्क में जाना बंद कर दिया था। बाद में चार में से दो मास्ट लाइटें ठीक कर दी गईं, जिसके बाद शाम को पार्क फिर से गुलजार होने लगा।
विज्ञापन
लेकिन पार्क में पौधों की छंटाई और घास की कटिंग न होने से वहां आने वाले लोगों को दिक्कत होती थी। पार्क के कोने में लगे ट्रांसफार्मर के चारों ओर जंगली लताएं उग आई थीं, जिससे हादसे की आशंका भी बनी रहती थी। वीरवार को पौधे और घास की कटिंग का काम शुरू होने पर लोगों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
पार्क में टहलने के आने वाले लोगों ने कहा कि नगर निगम को पार्क के बगल में एक कूड़ेदान भी रखवाना चाहिए, ताकि लोग गेट के बगल में सड़क पर गंदगी न फेंकें। इसके साथ ही पार्क की टूटी हुई दीवार की भी लोगों ने जल्द से जल्द मरम्मत करवाने की मांग की है।